NIT Jamshedpur Placement 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर के कैंपस प्लेसमेंट ब्राॅशर 2024-25 में संस्थान के प्लेसमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए गए हैं. ब्रांच-वाइज प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार संस्थान का कुल 93.76% प्लेसमेंट दर्ज किया गया. वहीं प्लेसमेंट ब्राॅशर के मुताबिक अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्रों को मिले पैकेज भी शानदार हैं. आइए जानते हैं NIT जमशेदपुर के प्लेसमेंट से जुड़े सभी महत्वपूर्ण आंकड़े.
NIT Jamshedpur Branch-Wise Placement Record 2025: किस ब्रांच में कितना रहा प्लेसमेंट प्रतिशत?
NIT जमशेदपुर के 2024-25 कैंपस प्लेसमेंट आंकड़ों के मुताबिक ब्रांच-वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो CE (सिविल इंजीनियरिंग) में 94.90%, CSE (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) में 93.04%, ECE (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) में 90.29% और EE (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में 92.59% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है. इसी तरह ME (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में 91.50%, MME (मेटालर्जिकल और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग) में 100% और PIE (प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) में 95.56% प्लेसमेंट दर्ज किया गया है.
NIT Jamshedpur Average Placement CTC: किस ब्रांच के छात्रों का औसत CTC कितना रहा?
NIT जमशेदपुर के ब्रांच-वाइज औसत CTC आंकड़ों के अनुसार CSE ब्रांच के छात्रों का औसत CTC सबसे अधिक 20.24 LPA रहा. हालांकि ECE ब्रांच का औसत CTC 15.65 LPA और EE ब्रांच का औसत CTC 14.78 LPA रहा. वहीं, MME ब्रांच के छात्रों का औसत CTC 9.33 LPA, ME ब्रांच का 9.30 LPA, PIE ब्रांच का 8.26 LPA और CE ब्रांच का औसत CTC 8.22 LPA दर्ज किया गया.
NIT Jamshedpur Placement Record 2024-25 Official Notification Check Here
NIT Jamshedpur में कितने छात्रों को किस रेंज में मिला पैकेज?
NIT जमशेदपुर की ऑफिशियल वेबसाइट nitjsr.ac.in पर दिए गए प्लेसमेंट ब्रॉशर में छात्रों के CTC को अलग-अलग पैकेज रेंज में भी दिखाया गया है. आंकड़ों के अनुसार 38.2% छात्रों का CTC 10 से 20 LPA के बीच रहा. वहीं 31.1% छात्रों को 8 LPA से कम का पैकेज मिला. वहीं 19.7% छात्रों का CTC 8 से 10 LPA के बीच रहा. 5.2% छात्रों को 20 से 30 LPA, 4.1% छात्रों को 30 से 50 LPA और 1.7% छात्रों को 50 LPA से अधिक का पैकेज मिला है.
ये भी पढ़ें: Bihar Medical College 2026: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में लेना चाहते हैं एडमिशन? जानें काॅलेज का पूरा डिटेल्स
NIT Jamshedpur Highest Package: किस ब्रांच के स्टूडेंट्स को मिला हाईएस्ट पैकेज?
NIT जमशेदपुर के कैंपस प्लेसमेंट ब्राॅशर 2024-25 के मुताबिक ब्रांच-वाइज सबसे अधिक पैकेज की बात करें, तो NIT जमशेदपुर में CSE, ECE और EE के छात्रों को 82 LPA तक का अधिकतम पैकेज मिला है. वहीं CE और ME में हाईएस्ट CTC 18 LPA, जबकि MME में 17 LPA रहा. PIE ब्रांच में अधिकतम CTC 14.1 LPA दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: NIT Rourkela Placement: 2027 बैच के लिए शुरू हुई तैयारी, पिछले वर्ष 1,340 जॉब ऑफर और 131 LPA का था हाईएस्ट पैकेज
NIT Jamshedpur 2023-24 Placement Record: जानिए कितना रहा इस वर्ष का प्लेसमेंट रिकार्ड?
NIT जमशेदपुर की ऑफिशियल वेबसाइट nitjsr.ac.in पर जारी प्लेसमेंट 2024 के आंकड़ों के अनुसार कुल 673 छात्रों के बैच में MME ब्रांच में 100% स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हुआ है. वहीं CE ब्रांच में 94.90%, CSE ब्रांच में 93.04%, ECE ब्रांच में 90.29%, EE ब्रांच में 92.59%, ME ब्रांच में 91.50% और PIE ब्रांच में 95.56% छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है.
NIT Jamshedpur Top Company Recruiters: किन कंपनी में हुआ छात्रों का प्लेसमेंट?
NIT जमशेदपुर की ओर से दिए गए डेटा के मुताबिक 2024-25 में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान amazon, Google, Microsoft, KPMG, EY, Deloitte, ORACLE, genpact, airtel, adani और Flipkart जैसी अच्छी और बड़ी कंपनियों में स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छे पैकेज के साथ हुआ है.
ये भी पढ़ें: NIT में मिला 1.16 करोड़ का प्लेसमेंट, Google समेत 350 कंपनियों से जॉब ऑफर
