JNM काॅलेज भागलपूर में लेना चाहते हैं एडमिशन, जानें MBBS की फीस, सीट, कटऑफ

JNM College Bhagalpur: JNM काॅलेज भागलपुर बिहार के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में से एक है. जानें यहां MBBS कोर्स, एडमिशन प्रक्रिया, फीस, सीट लिमिट, कट ऑफ और PG कोर्स की पूरी डिटेल.

JNM College Bhagalpur: हाल ही में मेडिकल काउंसिल कमिटि (MCC) ने NEET 2026 की काउंसलिंग की डेट जारी की है. MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर इस बारे में जानकारी दी गई है. बिहार में कई अच्छे मेडिकल काॅलेज हैं, ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में बिहार के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज भागलपूर (JNM) के बारे में बात करेंगे.

JNM College Course: जानिए इस काॅलेज के MBBS कोर्स के बारे में

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर में एडमिशन नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' (NEET) की रैंकिंग के आधार पर होता है. MBBS कोर्स की अवधि 4.5 साल है, जिसके साथ एक साल की मेडिकल इंटर्नशिप भी शामिल है. ऐसे में कोर्स लगभग 5.5 साल में पूरा होता है.

Seat Capacity and Affiliatio : जानिए कितनी सीटें और एफिलिएशन डीटेल्स

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर की सीट डीटेल दी गई है. MBBS के लिए JNM काॅलेज की सीट इंटेक केपेसिटि 150 है. यह काॅलेज आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू), पटना से एफिलिएटेड है. इस काॅलेज की स्थापना 1971 में हुई थी.

ये भी पढ़ें: bhagalpur news. चंपारण ड्रामा व शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में डॉक्टर बेटियां को स्पेशल जूरी अवॉर्ड

College Fee structure: क्या है काॅलेज का फीस स्ट्रक्चर?

MBBS काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट mbbscouncil.com पर दी गई जानकारी के अनुसार MBBS के लिए इस काॅलेज का फीस स्ट्रक्चर 15,900 रुपये प्रति वर्ष है.

College Cut Off: क्या है काॅलेज का कट ऑफ?

इस काॅलेज में GN कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 557 था. वहीं OBC कैटेगरी के लिए 2025 का कट-ऑफ स्कोर 554 था. SC कैटेगरी के लिए कट-ऑफ स्कोर 482 था. EWS कैटेगरी का 2025 का कट-ऑफ स्कोर 543 था.

यहां नीचे टेबल में काॅलेज का पिछले 4 वर्ष का कट ऑफ डेटा दिया गया है.

College PG Course: जानिए पीजी कोर्स के बारे में

JNM भागलपुर में डिप्लोमा (DIP), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) कोर्स में एडमिशन, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स द्वारा दी गई NEET PG रैंकिंग के आधार पर होता है. डॉक्टर 'ऑल इंडिया मेडिकल काउंसलिंग' (MD/MS की 50% सीटें) या 'बिहार राज्य स्तरीय काउंसलिंग' (MD/MS की 50% सीटें) के जरिए एडमिशन ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: स्मार्ट क्लास शुरू करने वाला पहला मेडिकल कॉलेज बना जेएलएनएमसीएच भागलपुर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >