DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में अभी भी बची हैं इतनी सीटें, एडमिशन पाना चाहते हैं तो भूल से भी न करें ये गलती

DU UG Admission 2025 Third Allotment List: ल्ली यूनिवर्सिटी अंडर ग्रेजुएशन कोर्स के लिए जल्द तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट 13 अगस्त को जारी करने वाली है. इस लिस्ट का सभी छात्रों को बेसब्री से इंतजार है. इस लिस्ट में नाम आने पर छात्रों को 15 अगस्त तक फीस का भुगतान करना होगा. आइए, जानते हैं कि दूसरी लिस्ट के बाद कितनी सीटें बची हैं और क्या चौथी लिस्ट भी जारी की जाएगी-

DU UG Admission 2025 Third Allotment List: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. दिल्ली यूनिवर्सिटी अंडर ग्रेजुएशन कोर्स के लिए जल्द तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट (DU UG Third Allotment List 2025) जारी करने वाली है. इस लिस्ट में जिन छात्रों का नाम होगा, उन्हें तय समय के भीतर कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूनिवर्सिटी की ओर से ये लिस्ट 13 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी. 

DU UG Admission 2025 Third Allotment List: कहां जारी होगी लिस्ट? 

दिल्ली यूनिवर्सिटी काउंसलिंग की तीसरी कट-ऑफ लिस्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जारी की जाएगी. कटऑफ लिस्ट 13 अगस्त को जारी की जाएगी. छात्र सीयूईटी स्कोर, रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से यह लिस्ट देख सकेंगे. 

DU UG Admission 2025: फीस जमा करने में न करें देरी

ऐसे छात्र जिन्हें डीयू की सीट अलॉटमेंट की तीसरी लिस्ट में सीट मिलेगी, उन्हें 15 अगस्त 2025 तक फीस भरनी होगी. भूल से भी देरी न करें. अगर कोई छात्र अलॉट की गई सीट से संतुष्ट नहीं है, तो वह “Upgrade” का विकल्प चुन सकते हैं. वहीं ऐसे छात्र जो पहले ही सीट ले चुके हैं, वे नई सीट आने पर पुरानी सीट को छोड़ सकते हैं. 

Delhi Admission 2025 Important Documents: दाखिले के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • CUET स्कोर कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड/आईडी प्रूफ
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

DU UG Admission 2025 Seats: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कितनी बची हैं सीट? 

दूसरी अलॉटमेंट के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में अब भी कई सीटें खाली हैं. मिली जानकारी के अनुसार, नॉर्थ कैंपस के कई कॉलेजों की लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं. लेकिन साउथ कैंपस और कुछ ऑफ-कैंपस कॉलेजों में कई कोर्स में सीटें अभी खाली हैं. ऐसे में जिन छात्रों को पहली और दूसरी लिस्ट में जगह नहीं मिली है, उन्हें तीसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है. तीसरी लिस्ट में ऐसे स्टूडेंट्स को सीट अलॉट हो सकती है. 

DU UG Counselling 2025: क्या चौथी लिस्ट भी जारी होगी? 

यदि तीसरी राउंड की काउंसलिंग के बाद भी बहुत सारी सीटें खाली रह जाती हैं तो चौथी राउंड की काउंसलिंग आयोजित की जा सकती है. हालांकि, दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी चौथी लिस्ट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. हालांकि, स्पॉट राउंड की काउंसलिंग तो तय है. अधिक जानकारी के लिए डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. 

यह भी पढ़ें- पीएचडी करना है तो जल्द से जल्द दर्ज कर लें आपत्ति, एनटीए ने जारी की CSIR NET की ऑब्जेक्शन की

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2025 Merit List: यूपी के बाद इस राज्य ने जारी की नीट काउंसलिंग मेरिट लिस्ट, ऑल इंडिया Toppers के नाम भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >