IIT-IIM को टक्कर देता है MP का ये कॉलेज, Google में हुआ प्लेसमेंट

Best BTech College in MP: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित IIITM ग्वालियर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड कई IIT-IIM को पीछे छोड़ चुका है. टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए जाना जाने वाला यह कॉलेज (Best BTech College) कई बार शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड बना चुका है.

Best BTech College in MP: IIITM ग्वालियर को देश के अच्छे टेक कॉलेजों में गिना जाता है. यहां BTech, MTech और मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स पढ़ाए जाते हैं. यहां पढ़ने वाले कई छात्रों को बड़ी कंपनियों में नौकरी मिलती है और कुछ स्टूडेंट्स को Google जैसी बड़ी कंपनी में भी काम करने का मौका मिला है.

हर साल कई बड़ी कंपनियां यहां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आती हैं. छात्रों को अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिलती है और कई बार प्लेसमेंट के आंकड़े IIT और IIM के बराबर चर्चा में आ जाते हैं.

IIITM ग्वालियर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

IIITM में औसत CTC करीब 20.56 LPA रहा. सबसे ज्यादा घरेलू पैकेज 65 LPA तक पहुंचा. प्लेसमेंट ड्राइव में 80 से ज्यादा कंपनियां कैंपस में आईं. करीब 36.1% छात्रों को 12 से 20 LPA के बीच पैकेज मिला, जबकि 32.9% छात्रों को 20 LPA से ज्यादा का ऑफर मिला. बाकी 31.1% छात्रों को अन्य सैलरी रेंज में नौकरी मिली.

Best BTech College: Google में मिली जॉब

इस कॉलेज के कई छात्रों ने पढ़ाई के बाद बड़ी टेक कंपनियों में अपनी जगह बनाई है. कुछ स्टूडेंट्स को Google जैसी कंपनी में भी नौकरी मिली है. कैंपस प्लेसमेंट के दौरान कंपनियां सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा इंजीनियर और टेक से जुड़े कई रोल के लिए छात्रों का चयन करती हैं.

एडमिशन के लिए क्या करें?

अगर कोई छात्र इस कॉलेज में पढ़ना चाहता है तो उसे इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन लेना होता है. BTech कोर्स में एडमिशन आमतौर पर Joint Entrance Examination Main यानी JEE Main के स्कोर के आधार पर मिलता है.

अच्छी रैंक आने पर छात्रों को इस कॉलेज में सीट मिल सकती है. इसलिए जो छात्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अच्छा करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए IIIT ग्वालियर एक अच्छा विकल्प माना जाता है.

यह भी पढ़ें: ITI में फिर से एडमिशन का मौका, पास आउट स्टूडेंट्स भी कर सकेंगे आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Smita Dey

Published by: Ravi Mallick

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >