DU 1st list: 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दाखिला, 30 अक्टूबर को सेकेंड लिस्ट होगी जारी

DU 1st list: दिल्ली विश्वविद्यालय में आज यानी गुरुवार को 60,863 उम्मीदवारों ने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम स्वीकार कर लिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 39,526 दाखिले प्रक्रिया के अधीन है.

DU 1st list: दिल्ली विश्वविद्यालय में आज यानी गुरुवार को 60,863 उम्मीदवारों ने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम स्वीकार कर लिया है. दिल्ली विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 39,526 दाखिले प्रक्रिया के अधीन है. जल्द ही अन्य छात्रों के भी दाखिले होंगे. गौरतलब है कि बुधवार को विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए 80 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम के साथ सीट आवंटन की पहली लिस्ट की घोषणा की गई थी. दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को आवंटित की गई सीटों को स्वीकार करने के लिए 21 अक्टूबर तक का समय दिया गया है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में 80,164 सीटें आवंटित की थी.

गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में आवंटित सीट तभी तक के लिए मान्य होगी जिस दौर के लिए उस सीट को आवंटित की गई है. पहली सूची के मुताबिक 19 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक का समय दिया गया है. जिन्हें एडमिशन लेना है वो 24 अक्टूबर तक ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. इसके बाद भुगतान नहीं स्वीकार किया जाएगा.

30 अक्टूबर को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट: दिल्ली यूनिवर्सिटी की दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अक्टूबर को जारी हो सकती है. उम्मीदवार 1 नवंबर तक डीयू यानी दिल्ली विश्वविद्यालय की दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं. लिस्ट आने के बाद योग्य उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेजों में जाकर रिपोर्ट करना होगा. इसके बाद 2 नवंबर तक अपने सभी दस्तावेजों का सत्यापन करना होगा. बता दें, दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए 25 अक्टूबर को सेकेंड राउंड के लिए खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी.

पहली बार CUET के तहत हो रहे एडमिशन: गौरतलब है कि यह पहला मौका है जब डीयू में एडमिशन कट-ऑफ लिस्ट घोषित करने वाले संबंधित कॉलेजों के बजाय कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >