आधार की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस के साथ इन 15 दस्तावेजों को भी करा सकते हैं रिन्यू, ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन काम...

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Feb 2021 4:07 PM

विज्ञापन

Aadhaar News : आधार की मदद से आप ऑनलाइन मिलने वाली सेवाओं में लर्नर्स लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का रिनुअल, ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलना, वाहनों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना और किसी वाहन का ट्रांसफर नोटिस के साथ ओनरशिप ट्रांसफर करने का आवेदन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन

Aadhaar News : अगर आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराना चाहते हैं और आप ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का चक्कर लगाने से घबरा रहे हों, तो अब आपको डरने की जरूरत नहीं है. अपने आधार कार्ड की मदद से आप झटपट घर बैठे बड़े आराम से ऑनलाइन ही ड्राइविंग लाइसेंस के साथ गाड़ी के अन्य दस्तावेजों को रिन्यू कर सकते हैं.

आपको यह भी बता दें कि आधार की मदद से आप ऑनलाइन मिलने वाली सेवाओं में लर्नर्स लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस का रिनुअल, ड्राइविंग लाइसेंस में पता बदलना, वाहनों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना और किसी वाहन का ट्रांसफर नोटिस के साथ ओनरशिप ट्रांसफर करने का आवेदन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

सड़क परिवहन मंत्रालय का मसौदा तैयार

सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से तैयार एक मसौदे के अनुसार, कोई भी व्यक्ति आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए ऑनलाइन माध्यम से कांटेक्ट लेस सेवा ले सकते हैं. इसमें यह भी कहा गया है कि जब तक किसी व्यक्ति को आधार नहीं मिल जाता, तब तक कांटेक्ट लेस सर्विस जैसी सुविधा नहीं दी जा सकती. सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस मसौदे पर लोगों के सुझाव और आपत्तियां मांगी है. सड़क परिवहन मंत्रालय का यह ड्राफ्ट गुड गवर्नेंस रूल के तहत प्रस्तावित है. इसमें सोशल वेलफेयर, इनोवेशन और नॉलेज आदि शामिल है.

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट जाकर भी दस्तावेज कराए जा सकेंगे रिन्यू

सड़क परिवहन मंत्रालय के नए नियम के अनुसार, आधार ऑथेंटिकेशन को लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए इस्तेमाल करने के लिए यह कवायद की गई है. मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने दस्तावेज बनवाने या उन्हें रिन्यू कराने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन की मदद नहीं लेना चाहते, उन्हें ट्रांसपोर्ट विभाग के दफ्तर जाकर इस तरह का काम कराने की सुविधा मिल सकती है.

नकली दस्तावेजों से मिलेगी निजात

अधिकारी ने यह भी कहा कि आधार ऑथेंटिकेशन की मदद से सरकार को नकली दस्तावेजों को सिस्टम से बाहर निकालने में मदद मिलेगी. सरकार इस प्रक्रिया की मदद से एक से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले लोगों पर भी काबू पाना चाहती है. भारत में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में इस तरह के लोगों की वजह से बहुत दिक्कत हो रही है.

कोरोना महामारी के बाद कांटेक्ट लेस सर्विस चाहते हैं लोग

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कोरोनावायरस संकट के बाद में बहुत से लोग कांटेक्ट लेस या ऑनलाइन सेवा इस्तेमाल करना चाहते हैं. इस वजह से सरकार की यह पहल काफी सफल साबित हो सकती है. राज्य सरकारों से यह कहा गया है कि इस तरह के इनिशिएटिव को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए जानकारी फैलाने की कोशिश करें.

Also Read: बस एक कॉल में दूर होगी Aadhaar Card से जुड़ी समस्या, जानिए किस नंबर पर करना है डायल

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola