ePaper

दूध-सब्जी के दाम बढ़े फिर भी घटी महंगाई

Updated at : 15 Aug 2014 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
दूध-सब्जी के दाम बढ़े फिर भी घटी महंगाई

थोक मुद्रास्फीति जुलाई में घट कर 5.19%, पांच माह के न्यूनतम स्तर पर नयी दिल्ली : थोक मुद्रास्फीति जुलाई में घट कर पांच महीने के न्यूनतम स्तर 5.19 प्रतिशत पर आ गयी. मुख्य तौर पर खाद्य उत्पादों, सब्जियों और प्रोटीनयुक्त उत्पादों की कीमत घटने के कारण मुद्रास्फीति में गिरावट आयी है.मुद्रास्फीति एक महीना पहले जून […]

विज्ञापन

थोक मुद्रास्फीति जुलाई में घट कर 5.19%, पांच माह के न्यूनतम स्तर पर

नयी दिल्ली : थोक मुद्रास्फीति जुलाई में घट कर पांच महीने के न्यूनतम स्तर 5.19 प्रतिशत पर आ गयी. मुख्य तौर पर खाद्य उत्पादों, सब्जियों और प्रोटीनयुक्त उत्पादों की कीमत घटने के कारण मुद्रास्फीति में गिरावट आयी है.मुद्रास्फीति एक महीना पहले जून में 5.43 प्रतिशत पर थी, जबकि एक साल पहले जुलाई में 5.84 प्रतिशत पर थी.

थोकमूल्य सूचकांक में 14 प्रतिशत का योगदान करने वाले खाद्य उत्पाद खंड में मुद्रास्फीति 8.43 प्रतिशत रही. एक महीना पहले जून में यह 8.14 प्रतिशत थी. थोकमूल्य सूचकांक के गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सालाना स्तर पर जुलाई में सब्जियां 1.27 प्रतिशत सस्ती हुईं और प्याज 8.13 प्रतिशत सस्ता हुआ.

हालांकि, आलू की कीमत जुलाई में 46.41 प्रतिशत बढ़ी जबकि फल इस महीने 31.71 प्रतिशत मंहगे हुए. दूध की कीमत 10.46 प्रतिशत बढ़ी. जुलाई में अंडे, मांस-मछली 2.71 प्रतिशत मंहगे हुए जबकि पिछले महीने इन उत्पादों की कीमत 10.27 प्रतिशत बढ़ी थी.

जुलाई माह में दलहन के थोक भाव 3.31 प्रतिशत बढ़ गये, जबकि अनाज की कीमत 4.46 प्रतिशत बढ़ी. इधर, चावल की कीमत 6.85 प्रतिशत और गेहूं 1.02 प्रतिशत महंगे हुए. विनिर्मित उत्पादों की मंहगाई दर 3.67 प्रतिशत बढ़ी जबकि फाइबर, तिलहन और खनिज समेत गैर-खाद्य उत्पाद 3.32 प्रतिशत मंहगे हुए. ईंधन और बिजली समूह की मंहगाई दर हालांकि पिछले महीने 7.40 प्रतिशत कम रही.

इस बीच मई की थोकमूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति का आंकडा संशोधित कर 6.18 प्रतिशत कर दिया गया, जो अस्थायी आकलन के मुताबिक 6.01 प्रतिशत था. रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में आगाह किया था कि मानसून की अनिश्चितता का खाद्य मुद्रास्फीति पर असर हो सकता है, लेकिन उम्मीद जाहिर की थी कि आनेवाले महीनों में सरकारी नीति से आपूर्ति सुधरेगी. इस सप्ताह जुलाई माह के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किये गये थे, जो मामूली बढ़ कर 7.96 प्रतिशत रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola