पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान, टैक्स कम नहीं करेगी सरकार, कांग्रेस ने मोदी पर साधा निशाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2018 2:42 PM
नयी दिल्ली : देश में पेट्रोल– डीजल की बढ़ती कीमत ने सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं. पिछले तीन सालों में यह पहली बार है जब दिल्ली में पेट्रोल 75 रूपये के पार पहुंचा है. पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है. दिल्ली में पेट्रोल 76.87 रुपये […]
नयी दिल्ली : देश में पेट्रोल– डीजल की बढ़ती कीमत ने सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं. पिछले तीन सालों में यह पहली बार है जब दिल्ली में पेट्रोल 75 रूपये के पार पहुंचा है. पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है. दिल्ली में पेट्रोल 76.87 रुपये लीटर हो गया, जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 84.70 हो गयी है. हालांकि, तेल की कीमतों को लेकर बढ़ती नाराज़गी के बीच इंडियन ऑयल के चेयरमैन संजीव सिंह ने संकेत दिया है कि फिलहाल कीमतों में राहत की संभावना नहीं है. सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि वह पेट्रोल पर से टैक्स नहीं घटायेगी. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की मार आम आदमी पर साफ दिखाई दे रही है. आमलोगों को पेट्रोल पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है वहीं इसका असर बाजार पर भी दिखेगा जहां ट्रांसपोर्टेशन कास्ट बढ़ने से महंगाई बढ़ जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










