पीएम मोदी को राहुल ने बताया डरपोक, कहा- वोट के लिए कुछ भी करेंगे, नाचने कहेंगे, तो नाचने लगेंगे

Rahul Gandhi Called PM Modi Coward: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार अभियान धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है. पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने जमकर हमला बोला है. राहुल गांधी ने मोदी को डरपोक और वोट के लिए कुछ भी करने वाला कहा है. राहुल गांधी ने एक रैली में कहा कि पीएम मोदी वोट के लिए कुछ भी करेंगे. अगर आप कहेंगे कि आप उन्हें वोट देंगे और वे नाचें, तो पीएम मोदी नाचने लगेंगे.

Rahul Gandhi Called PM Modi Coward: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट के लिए कुछ भी करेंगे. उन्होंने मुजफ्फरपुर के सकरा में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं. अगर आप मोदी जी से कहें कि हम आपको वोट देंगे, आप यहां नाचिए, तो वह नाचने लगेंगे.’

नीतीश के चेहरे का हो रहा इस्तेमाल – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को इस्तेमाल किये जाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है. नीतीश का रिमोट कंट्रोल 3-4 लोगों के हाथ में है. उन्होंने दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं.

राहुल गांधी बोले- हमें ऐसा बिहार चाहिए…

राहुल ने कहा, ‘हमें वह बिहार चाहिए, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार हो तथा बिहारियों को अपना भविष्य दिखाई दे. हम ऐसा बिहार चाहते हैं, जहां से लोगों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में न जाना पड़े, बल्कि दूसरे राज्यों के लोग यहां आकर काम करें.’

बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rahul Gandhi Called PM Modi Coward: ट्रंप से डरते हैं मोदी जी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अन्य जनसभा में कहा, ‘मोदी जी ट्रंप से डरते हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति ने 50 बार बोला है कि मैंने नरेंद्र मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया, लेकिन नरेंद्र मोदी के मुंह से चूं तक नहीं निकला. ट्रंप उनका रोज अपमान कर रहे हैं. राहुल गांधी ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम का उल्लेख करते हुए कहा, ‘1971 में इंदिरा गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति (रिचर्ड निक्सन) से कह दिया था कि हम तुमसे नहीं डरते. प्रधानमंत्री ऐसा होता है.’

इसे भी पढ़ें

Bihar Election 2025: बुरे फंसे प्रशांत किशोर! चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

Tejashwi Pran Patra: क्या है तेजस्वी प्रण पत्र! बिहार चुनाव से पहले क्या बोले तेजस्वी यादव

बिहार चुनाव 2025: 7 दलों के महागठबंधन ने जारी किया 32 पेज का घोषणा पत्र, जनता से किये 25 वादे

बिहार चुनाव 2025: आपराधिक मुकदमे झेल रहे लोगों को टिकट देने के मामले में वामदल सबसे आगे, राजद दूसरे नंबर पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >