Video: NDA सम्मलेन में महायुद्ध, JDU और चिराग (रा) के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, भगदड़

NDA: मुजफ्फरपुर के गायघाट में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन बवाल में बदल गया. टिकट के दावेदार प्रभात किरण और कोमल सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए. कुर्सियां तोड़ी गईं और मंच पर अफरातफरी मच गई. गोली चलने की अफवाह से भगदड़ मच गई. पुलिस ने हालात संभालने में काफी मशक्कत की.

NDA: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित NDA कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को भयंकर बवाल हो गया. टिकट के दो दावेदारों के समर्थक आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया. जदयू नेता और पूर्व विधायक महेश्वर यादव के पुत्र प्रभात किरण और लोजपा-आरवी सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह के समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई. मारपीट और तोड़फोड़ के बीच गोली चलने की अफवाह से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. इस दौरान बड़ी संख्या में कुर्सियां तोड़ी गईं.

इस वजह से हुई भिडंत

गायघाट के जारंग हाई स्कूल परिसर में सम्मेलन शुरू होते ही बाहरी बनाम स्थानीय नेतृत्व का मुद्दा गरमा गया. जैसे ही कोमल सिंह मंच के पास पहुंचीं, कुछ स्थानीय नेताओं ने “बाहरी भगाओ, गायघाट बचाओ” का नारा लगाया. इसके बाद दोनों गुटों के समर्थक भिड़ गए और कुर्सियां फेंकी जाने लगीं. मंच पर झंडा भी उछाला गया. किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली. अफवाह फैलते ही अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

मंच पर प्रभात किरण और कोमल सिंह के बीच तीखी बहस हुई. कुर्सियां तोड़ी गईं और टेबल पलट दिया गया. पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को हालात काबू में करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान फूल ले जा रहे जेसीबी को भीड़ ने रोककर फूल बिखेर दिए. हंगामे के बाद भी कुछ देर में कार्यक्रम दोबारा शुरू हुआ और गुटबाजी के बीच कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए.

इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि में इस दिन तक होगी बारिश, IMD ने 12 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >