भोजपुरी एक्टर-सिंगर खेसारी 25 करोड़ की संपत्ति के मालिक, छपरा के राजद उम्मीदवार ने किया खुलासा

Khesari Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी एक्टर-सिंगर खेसारी लाल यादव अब राजनीति के मैदान में उतर गये हैं. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं. ऐसे में लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं. मसलन, खेसारी लाल का असली नाम क्या है, उनके पिता कौन हैं? फिल्मों में आने से पहले वे क्या करते थे? आज उनके पास कितने की चल-अचल संपत्ति है? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे.

Khesari Lal Yadav Net Worth: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव के पास कितनी संपत्ति है. चल संपत्ति कितनी है और अचल संपत्ति कितनी है. अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है, तो आपको बता देते हैं कि भेजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. वह लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ रहे हैं.

24.81 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक

बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता शत्रुघ्न यादव उर्फ ​​खेसारी लाल यादव के हलफनामे के अनुसार, उनके पास 24.81 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है. बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय बोली भोजपुरी के सबसे प्रसिद्ध गायकों व अभिनेताओं में से एक यादव को राजद ने पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद इस सीट से उम्मीदवार बनाया.

पत्नी चंदा के साथ राजद में शामिल हुए भोजपुरी स्टार

खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा भी दो दिन पहले पटना में लालू प्रसाद की पार्टी में शामिल हो गयीं. इसके अगले ही दिन यानी शुक्रवार को चुनाव अधिकारी के समक्ष खेसारी लाल यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. चुनाव आयोग के समक्ष नामांकन करते समय एक हलफनामे में यादव ने बताया कि उनके पास 16.89 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6.49 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं खेसारी

खेसारी लाल यादव की पत्नी के पास 90.02 लाख रुपए की चल संपत्ति और 6.49 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है. हलफनामे के अनुसार, भोजपुरी अभिनेता के पास 5 लाख रुपए और उनकी पत्नी के पास 2 लाख रुपए कैश हैं. यादव के पास कई बैंक खाते और 35 लाख रुपए के सोने के आभूषण हैं.

पत्नी के साथ भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल यादव.

3 करोड़ की लग्जरी कार है राजद उम्मीदवार शत्रुघ्न यादव के पास

हलफनामे के अनुसार, राजद उम्मीदवार खेसारी लाल की चल संपत्ति में 3 करोड़ रुपए की एक लग्जरी कार भी है. यादव ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है और 5,000 से अधिक भोजपुरी गीत गाये हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके पिता मंगरू यादव शुरुआत में सुबह में एक रेहड़ी-पटरी वाले के रूप में और रात में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे.

राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं खेसारी लाल यादव.

मवेशी चराते, दूध और लिट्टी-चोखा बेचते थे खेसारी लाल यादव

खेसारी का दावा है कि वह बचपन में मवेशी चराते और उनका दूध बेचते थे. उन्होंने कहा है कि बाद में वह दिल्ली चले गये, जहां उन्होंने अपने माता-पिता और पत्नी के साथ ‘लिट्टी-चोखा’ बेचना शुरू किया.

भोजपुरी एक्टर-संगर खेसारी लाल यादव का असली नाम क्या है?

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध एक्टर-सिंगर में शुमार खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनका असली नाम शत्रुघ्न यादव है.

Khesari Lal Yadav Net Worth: खेसारी लाल यादव के पिता का नाम क्या है?

भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के पिता का नाम मंगरू यादव है.

फिल्मों में आने से पहले क्या करते थे खेसारी लाल यादव?

खेसारी लाल यादव का दावा है कि उनके पिता मंगरू यादव शुरुआत में सुबह में एक रेहड़ी-पटरी वाले के रूप में और रात में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया है कि भोजपुरी स्टार बचपन में मवेशी चराते और उनका दूध बेचते थे. बाद में वे दिल्ली चले गये, जहां उन्होंने अपने माता-पिता और पत्नी के साथ ‘लिट्टी-चोखा’ बेचना शुरू किया.

खेसारी लाल यादव ने कितनी फिल्मों में काम किया है?

राजद उम्मीदवार खेसारी लाल ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है, 5,000 से अधिक भोजपुरी गीत गाये हैं. वह 3 करोड़ की लग्जरी कार के भी मालिक हैं.

इसे भी पढ़ें

Video: पत्रकार ने पूछा- काहे मोदी सरकार, किसान बोला- 1100, महिला बोली- हम सब मुरुख छी

Anant Singh Networth: 37.18 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अनंत सिंह, उनसे धनवान उनकी पत्नी

Bihar Election 2025: शायराना-शायराना चुनाव, शायरी में शिकवे-शिकायत और ‘X’ पर वार-पलटवार

परिवार और पार्टी से बेदखल लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप अब भी 2.88 करोड़ के मालिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >