Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से क्या कहा?

Bihar Election 2025 SIR Supreme Court to ECI: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से 2 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई होगी. बिहार में हुए गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर सुप्रीम कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग से कुछ सवाल पूछे हैं. अब कुछ उम्मीदें और अपेक्षाएं भी जतायीं हैं. सुप्रीम कोर्ट को क्या उम्मीद और क्या अपेक्षा है, यहां पढ़ें.

Bihar Election 2025: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह निर्वाचन आयोग से अपेक्षा करता है कि वह बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद तैयार की अंतिम मतदाता सूची में टाइपिंग संबंधी त्रुटियों और अन्य गलतियों की एक जिम्मेदार प्राधिकारी के रूप में जांच करे और सुधारात्मक उपाय पेश करे. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जे बागची की पीठ ने कहा कि वह बिहार एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित कानूनी मुद्दों पर 4 नवंबर को सुनवाई करेगी.

चुनाव आयोग ने कहा था- किसी मतदाता ने अपील दायर नहीं की

निर्वाचन आयोग ने कहा कि 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशित होने के बाद से किसी भी मतदाता द्वारा नाम हटाये जाने के खिलाफ एक भी अपील दायर नहीं की गयी है. गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि एक मतदाता ने दावा किया था कि उसका नाम अंतिम सूची में नहीं जोड़ा गया है, जिसके विवरण को निर्वाचन आयोग ने 7 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई में फर्जी बताया था, जबकि मतदाता का दावा सच है.

17 अक्टूबर को ‘फ्रीज’ हुई थी पहले चरण की मतदाता सूची

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को यह बताना चाहिए कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कितने मतदाताओं के नाम हटाये गये और किस संशोधन के लिए उन्हें हटाया गया. पीठ ने कहा था कि पहले चरण में मतदान वाले कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची 17 अक्टूबर को ‘फ्रीज’ कर दी जायेगी, जबकि दूसरे चरण में मतदान वाले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची 20 अक्टूबर को ‘फ्रीज’ कर दी जायेगी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Election 2025: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा था 3.66 लाख वोटर्स का विवरण

शीर्ष अदालत ने 7 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग से उन 3.66 लाख मतदाताओं का विवरण उपलब्ध कराने को कहा था, जो मसौदा मतदाता सूची का हिस्सा थे, लेकिन बिहार की एसआईआर प्रक्रिया के बाद बनी अंतिम मतदाता सूची से बाहर कर दिये गये. अदालत ने कहा था कि इस मामले में ‘भ्रम’ है.

30 सितंबर को जारी हुई थी बिहार की अंतिम मतदाता सूची

निर्वाचन आयोग ने 30 सितंबर को बिहार की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करते हुए कहा कि इसमें मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 47 लाख घटकर 7.42 करोड़ रह गयी है, जो निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले 7.89 करोड़ थी.

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव से पहले अमित शाह ने पटना में डाला डेरा, 3 दिन के क्या-क्या हैं कार्यक्रम

मूल सूची से हटा दिये गये 65 लाख मतदाताओं के नाम

हालांकि, अंतिम संख्या एक अगस्त को जारी की गयी मसौदा सूची में दर्ज 7.24 करोड़ मतदाताओं से 17.87 लाख अधिक है. इस सूची में मृत्यु, प्रवास और मतदाताओं के दोहराव सहित विभिन्न कारणों से 65 लाख मतदाताओं के नाम मूल सूची से हटा दिये गये थे.

बिहार में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को

मसौदा सूची में 21.53 लाख नये मतदाता जोड़े गये हैं, जबकि 3.66 लाख मतदाताओं के नाम हटाये गये हैं. इससे कुल मतदाताओं की संख्या में 17.87 लाख की वृद्धि हुई है. बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा की 121 सीट पर 6 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि शेष 122 सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

इसे भी पढ़ें

परिवार और पार्टी से बेदखल लालू प्रसाद के बड़े लाल तेज प्रताप अब भी 2.88 करोड़ के मालिक

Delhi CM in Bihar: मैं बिहार में हूं, मैं सुरक्षित हूं, लखीसराय में बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

Video: पत्रकार ने पूछा- काहे मोदी सरकार, किसान बोला- 1100, महिला बोली- हम सब मुरुख छी

Anant Singh Networth: 37.18 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अनंत सिंह, उनसे धनवान उनकी पत्नी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >