NDA में CM फेस पर सियासी घमासान, शाह और चिराग बोले बाद में तय होगा, मांझी ने कहा पहले होना चाहिए

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है. आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चिराग पासवान ने पटना में मुलाकात की. इस अहम मुलाकात के बाद चिराग की प्रतिक्रिया सीएम फेस पर भी आई.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA का चुनावी मोर्चा पूरी तरह तैयार है. सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और सीट शेयरिंग भी अंतिम रूप ले चुकी है. हालांकि, अब मुख्यमंत्री फेस को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई. शनिवार को पटना एक होटल में अमित शाह से चिराग पासवान ने मुलाकात की. एनडीए गठबंधन की रणनीति और चुनाव की तैयारी पर दोनों के बीच चर्चा हुई. मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने सीएम फेस पर भी प्रतिक्रिया दी.

विधायक दल तय करेगा बिहार का अगला सीएम- शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री कौन होंगे, यह विधायक दल के निर्णय पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार पर न सिर्फ BJP, बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है. चुनाव के बाद गठबंधन में मुख्यमंत्री चुनने का यही सामान्य प्रक्रिया होती है.”

सीएम फेस पर चिराग पासवान ने क्या कहा?

इस बयान का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है. उनका कहना था, “हमारा पांच दलों का गठबंधन है. जितने विधायक जीतकर आएंगे, वे स्वयं अपना नेता चुनेंगे. मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया का सम्मान करना जरूरी है.” वहीं, HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाना चाहिए था. उनका मानना है कि इससे दुविधा नहीं होती और गठबंधन और जनता दोनों को स्पष्टता मिलती.

हम सीएम नीतीश के नेतृत्व में लड़ रहे चुनाव- अमित शाह

चुनावी माहौल पर संतुलित टिप्पणी करते हुए अमित शाह ने कहा, “NDA में जितना भ्रम फैलाया जा रहा था, मैंने बार-बार कहा कि गठबंधन में सभी फैसले सहजता से होंगे. सीटों की चयन या प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है. हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं. किसी भी घटक दल के साथ हमारा कोई विवाद नहीं है. हम सही मायने में 14 नवंबर को दीवाली मनाएंगे.”

Also Read: Bihar Election 2025: चाचा-भतीजे की लड़ाई में फंसा रामविलास का वोट बैंक, 5 सीटों पर आमने-सामने पशुपति और चिराग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >