2021 में TVS Jupiter 125 ने भारतीय बाजार में एंट्री की थी. तब से यह 125cc सेगमेंट की सबसे प्रैक्टिकल स्कूटियों में अपनी पहचान बनाए हुए है. इसकी कीमत ₹78,700 से शुरू होकर ₹89,060 (एक्स-शोरूम) तक जाती है और यह कुल चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है. जहां कई कंपनियां अपनी स्कूटियों में स्टाइल या परफॉर्मेंस को प्रायोरिटी देती हैं, वहीं Jupiter 125 उन फीचर्स पर फोकस करती है जो डेली यूज में सबसे ज्यादा काम आते हैं. अगर आप 2026 में अपने परिवार के लिए TVS Jupiter 125 खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो शोरूम पहुंचने से पहले इसके बारे में ये 5 जरूरी बातें जरूर जननी चाहिए.
फ्रंट-माउंटेड फ्यूल फिलर है मौजूद
स्कूटर खरीदते समय ज्यादातर लोग फ्यूल फिलर की लोकेशन पर ध्यान नहीं देते. लेकिन जब पेट्रोल पंप पर सीट के नीचे सामान या हेलमेट रखा हो, तब इसकी असली अहमियत समझ में आती है. TVS Jupiter 125 इस छोटी-सी प्रॉब्लम को सॉल्व करती है. इसमें फ्रंट-माउंटेड फ्यूल फिलर मिलता है, जिससे पेट्रोल भरवाने के लिए न तो सीट उठानी पड़ती है और न ही बार-बार स्कूटर से उतरना पड़ता है.
स्टोरेज इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है
अगर आप डेली किराने का सामान, ऑफिस का बैग या बारिश के मौसम में रेनकोट जैसी चीजें साथ लेकर चलते हैं, तो TVS Jupiter 125 आपके काफी काम आ सकती है. इसकी 33 लीटर की अंडर-सीट स्टोरेज अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी स्टोरेज स्पेस में से एक है. इतना बड़ा स्पेस आपको बार-बार सामान टांगने या अलग बैग रखने की झंझट से बचाता है.
सिटी कम्यूट के लिए है बढ़िया ऑप्शन
TVS Jupiter 125 में 124.8cc का इंजन मिलता है. यह उन लोगों के लिए नहीं है जो फास्ट पिकअप या स्पोर्टी परफॉर्मेंस की तलाश में हैं. इसकी असली ताकत है स्मूद पावर डिलीवरी, जो डेली ट्रैफिक में चलाने के दौरान ज्यादा काम आती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो Jupiter 125 में 8.04 hp की पावर 6,500 rpm पर और 10.5 Nm का टॉर्क 4,500 rpm पर मिलता है.
खरीदने से पहले वेरिएंट्स की तुलना करें
स्कूटर खरीदते समय कई लोग मान लेते हैं कि हर वेरिएंट में एक जैसे फीचर्स मिलेंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन सपोर्ट और एडवांस्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स केवल कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स में ही उपलब्ध होते हैं. इसलिए सिर्फ मॉडल का नाम देखकर फैसला न करें. पैसे खर्च करने से पहले वेरिएंट-वाइज फीचर लिस्ट जरूर चेक कर लें.
डिस्क ब्रेक वेरिएंट पर एक नजर जरूर डालें
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो फ्रंट डिस्क ब्रेक वाला वेरिएंट चुनना एक अच्छा ऑप्शन है. खासकर अगर आप अक्सर पीछे किसी को बैठाकर चलते हैं या डेली भारी ट्रैफिक में स्कूटी चलाते हैं, तो यह ब्रेकिंग के दौरान ज्यादा कंट्रोल देता है. हालांकि, आखिरकार फैसला आपकी जरूरतों और बजट पर ही डिपेंड करता है. अगर आपकी डेली राइड नॉर्मल है, तो स्टैंडर्ड वेरिएंट भी बढ़िया ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: Suzuki Access 125 लेने का कर रहे प्लान? शोरूम जाने से पहले ये 5 बातें जरूर जान लें
