टीवीएस कंपनी की अपाचे बाइकों का क्रेज इंडिया में काफी ज्यादा है. यह बाइक अपने स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस के चलते युवाओं के दिलों पर लंबे समय से राज कर रही है. इस आर्टिकल में हम बात TVS Apache RTR 180 की करने जा रहे हैं, जो 3 राइडिंग मोड और पावरफुल इंजन के साथ आती है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये है. यदि आपने भी टीवीएस अपाचे खरीदने का बजट बना लिया है, तो RTR 180 आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है. आइए इसके फीचर्स और इंजन के बारे में जानते हैं.
TVS Apache RTR 180 का इंजन कितना दमदार है?
टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 में 177.4cc का Si, 4-स्ट्रोक, ऑयल/एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 9000 rpm पर 17.02 PS की पावर और 7000 rpm पर 15.5 NM टॉर्क जेनरेट करता है. इसके इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसकी खास बात यह है कि शहर के साथ-साथ हाइवे पर भी गाड़ी का बैलेंस बनाए रखता है.
TVS Apache RTR 180 का डायमेंशन कैसा है?
अब इस बाइक के डायमेंशन पर नजर डालें, तो इसकी कुल कुल लंबाई 2,085 mm है. इसके अलावा चौड़ाई 730 mm, हाइट 1105 mm और व्हीलबेस 1326 mm है. सीट हाइट 790 mm है, जिसपर 2 लोग आराम से बैठकर यात्रा कर सकते हैं. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 mm है, जिसके चलते ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस मिलती है. इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 12 लीटर है.
ये भी पढ़ें: TVS Apache RTR 160 2V में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं? शोरूम जाने से पहले जान लें
TVS Apache RTR 180 में क्या फीचर्स मिलेंगे?
फीचर्स के तौर पर इसमें आपको SmartXconnect मिलेगा, जिसे फोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है. इसके अलावा कॉल एंड SMS अलर्ट और नेविगेशन भी मिलेगा. साथ ही, ऑल एलईडी सेटअप मिलते हैं. सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कंपनी ने सिंगल-चैनल सुपर ABS, बीस्ट इंस्पायर्ड एलईडी हेडलैंप, REMORA टायर्स और ROTOPETAL डिस्क ब्रेक लगे हैं. Apache RTR 180 में कुल 2 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें पर्ल व्हाइट और ग्लॉस ब्लैक शामिल हैं.
TVS Apache RTR 180 की कीमत कितनी है?
TVS Apache RTR 180 की शुरुआती एक शोरूम कीमत 1,27,090 रुपये है, जो इसे 180 सीसी सेगमेंट में एक बजट फ़्रेंडली बनाती है.
ये भी पढ़ें: TVS Apache RTR 160 खरीदना अब पड़ेगा महंगा, 2V और 4V दोनों मॉडलों की बढ़ी कीमत
