टाटा सिएरा के बेस वेरिएंट स्मार्ट प्लस पेट्रोल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट का प्राइस 12.99 लाख रुपये है. कई कंपीटीटर्स कारों के मामले में इसमें कोई कमी नहीं है. ऐसे में जो कस्टमर्स महंगे सिएरा के वेरिएंट में न जाकर दमदार मौजूदगी और केबिन स्पेस चाहते हैं, तो उनके लिए बेस वेरिएंट बेस्ट हो सकता है. इसमें 6-एयरबैग्स, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. ये सुविधाएं कई कंपटीटर्स को टक्कर देती हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि टाटा सिएरा के बेस वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है.
टाटा सिएरा स्मार्ट प्लस वेरिएंट: इंजन और कीमत
- टाटा सिएरा स्मार्ट प्लस वेरिएंट दो अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. टर्बो इंजन 105bhp की ताकत और 145nm का टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है, जबकि डीजल इंजन 116bhp पावर और 260nm टॉर्क उत्पन्न करता है. दोनों इंजन में 6-गियरबॉक्स ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है.
- बेस वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं मिलता है, इसलिए क्लच फ्री सिएरा चाहनेवालों के लिए इससे हाई यानि टॉप वेरिएंट की ओर जाना पड़ेगा.
- पेट्रोल स्मार्ट प्लस वेरिएंट प्योर वेरिएंट से सस्ता है, क्योंकि इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: Tata Nexon के 3 स्पेशल एडिशन, किसमें क्या है खास? Camo, Dark और Red Dark में समझें फर्क
टाटा सिएरा बेस वेरिएंट में क्या मिलता है?
- टाटा सिएरा बेस वेरिएंट के एक्सटीरियर में Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED DRLs, LED टर्न इंडिकेटर, कनेक्टेड LED टेललाइट के साथ वेलकम लाइट्स वाले फ्लश डोर हैंडल शामिल हैं. हालांकि, फॉग लाइट्स, सनरूफ, रूफ रेल और अलॉय व्हील्स मौजूद नहीं हैं, इनकी जगह पर कंपनी इसमें 17 इंच के स्टील रिम्स ऑफर करती है.
- इसमें इंटीरियर में खरीदारों को डुअल-टोन डैशबोर्ड, टिल्ट-एंड-टेलीस्कोपिक स्टियरिंग व्हील्स, रियर एसी वेंट और 4 इंच वाला डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इस ट्रिम में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्पीकर और लेदरेट अपहोल्स्ट्री नहीं मिलेगा.
- बेस वेरिएंट में शामिल कुछ स्पेशल फीचर्स में ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 8-वे एक्सटेंडेबल सनवाइजर शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Maruti Brezza के लिए सिरदर्द बनकर आई Tata Nexon Camo, जानें इस नई कार में ऐसा क्या है खास
टाटा सिएरा बेस वेरिएंट खरीदना सही है या नहीं?
जो कस्टमर्स टाटा सिएरा की डिजाइन और सेफ्टी सुविधाओं को इंफोटेनमेंट आराम से ज्यादा अहमियत देते हैं, उनके लिए स्मार्ट प्लस यानि बेस वेरिएंट एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें 6-एयरबैग्स और ऑल-व्हील्स डिस्क ब्रेक के साथ आती है. टॉप ट्रिम्स में ये सुविधाएं नहीं मिलती हैं. हां, जो रोजाना सफर के लिए टचस्क्रीन नेविगेशन, फोन कनेक्टिविटी या ब्लूटूथ ऑडीयो पर ज्यादा डिपेंडेबल रहते हैं, उन्हे इंफोटेनमेंट सिस्टम का न होने की कमी महसूस हो सकती है. इसलिए उन्हें इससे ऊपर मॉडल के लिए बजट बनाना चाहिए.
