Simple Energy ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Ultra लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.35 लाख रुपये रखी गई है. इस स्कूटर को पहले Gen 2 लाइनअप के साथ पेश किया गया था और अब इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज में 400 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करता है, जो इस सेगमेंट में काफी ज्यादा है.
115 किमी/घंटा तक की टॉप स्पीड
Simple Ultra में 6.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो स्कूटर के फ्लोरबोर्ड और बॉडी में फिट किया गया है. कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर 400 किलोमीटर की IDC रेंज देने में कैपेबल है.
परफॉर्मेंस की बात करें, तो Simple Ultra की टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा तक जाती है. वहीं, यह स्कूटर सिर्फ 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है. यह इसे ब्रांड के सबसे तेज स्कूटर्स में से एक बनाता है, जो Simple One के बाद दूसरे नंबर पर आता है.
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
इस स्कूटर में राइडर की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. इसमें चार लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है. साथ ही, 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो राइड डेटा और कनेक्टिविटी फीचर्स को मैनेज करता है. इससे यूजर्स को स्मार्ट और कनेक्टेड राइडिंग एक्सपीरियंस मिलता है.
कीमत और मुकाबला
Simple Ultra की कीमत 2.35 लाख रुपये है, जो 250cc बाइक सेगमेंट के आसपास आती है. जैसे कि KTM 250 Duke की कीमत करीब 2.17 लाख रुपये है. ऐसे में यह स्कूटर उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जो परफॉर्मेंस के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Ola से TVS तक- स्मार्ट टच डिस्प्ले वाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर
यह भी पढ़ें: Kinetic DX+ Review: रेट्रो लुक में इलेक्ट्रिक पावर, खरीदें या नहीं?
