महिंद्रा ने पेश की अपनी नई पिकअप स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर, ₹19.79 लाख से कम होगी कीमत, जानें क्या है खास

महिंद्रा ने Scorpio-N बेस्ड नई पिकअप Scorpio Lifestyler पेश की है. इसकी शुरुआती कीमत ₹19.79 लाख से कम होगी और इसे तीन थीम-बेस्ड एडिशन में उतारा जाएगा. कंपनी इसे अप्रैल 2027 तक बाजार में ला सकती है.

महिंद्रा ने आखिरकार अपनी Scorpio-N बेस्ड पिकअप ट्रक से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने इसे मुंबई में हुए Independence Day इवेंट में पेश किया. खास बात यह है कि इस बार दिखाया गया मॉडल पहले दिखाए गए Global Pik-Up कॉन्सेप्ट के मुकाबले प्रोडक्शन के काफी करीब नजर आता है. ग्लोबल मार्केट में इसे Mahindra Lifestyler के नाम से उतारा जाएगा, जबकि भारत में इसका नाम Scorpio Lifestyler रखा गया है. नई Scorpio Lifestyler अप्रैल 2027 तक लॉन्च होगी और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹19.79 लाख से कम होगी.

Scorpio Lifestyler: एक्सटीरियर

  • आगे से देखें तो Scorpio Lifestyler का डिजाइन काफी दमदार नजर आता है. इसमें ऊपर की तरफ L-शेप वाले DRL सिग्नेचर के साथ हाई-सेट LED हेडलैंप दिए गए हैं. 
  • इनके बीच चौड़ी हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ग्रिल मिलती है, जिस पर क्रोम का टच दिया गया है. बोनट के अगले हिस्से पर ‘Scorpio’ वर्डमार्क देखने को मिलता है.
  • नीचे की तरफ मजबूत स्किड प्लेट पर ‘Mahindra’ की बैजिंग दी गई है. इसके साथ मेष पैटर्न वाला एयर डैम और वर्टिकल LED फॉग लैंप भी दिए गए हैं.
  • साइड प्रोफाइल की बात करें तो Scorpio Lifestyler डबल-कैब कॉन्फिगरेशन में आती है. यहां डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, मोटी साइड क्लैडिंग, रूफ रेल्स और कर्व्ड यानी किक्ड बेल्टलाइन देखने को मिलती है.
  • पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेल-लैंप दिए गए हैं, जिनमें C-शेप के DRL सिग्नेचर मिलते हैं. इनके बीच बड़े अक्षरों में ‘Mahindra’ लिखा गया है. वहीं, नीचे का बंपर भी फ्रंट की तरह ही रग्ड डिजाइन के साथ आता है.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को लॉन्च होगा Mahindra BE 6 Formula E Edition, टीजर में दिखे नए C-शेप DRLs

Scorpio Lifestyler: एडिशन

  • Mahindra Scorpio Lifestyler को कंपनी Valley, Reef और Trail नाम से तीन अलग-अलग एडिशन में पेश करेगी.
  • Valley एडिशन को Artemis Grey, Reef को Aquareef और Trail को Sahara Beige कलर में तैयार किया गया है.
  • हर एडिशन में अलग-अलग डेकल्स और एक्सेसरीज देखने को मिलेंगे.
  • इन तीनों एडिशन को पहाड़, समुद्र और रेगिस्तान को ध्यान में रखकर अलग-अलग लुक दिया गया है.

Scorpio Lifestyler: इंटीरियर और फीचर्स

  • अंदर प्रीमियम लेदरेट सीट्स, नया डैशबोर्ड लेआउट और शानदार कलर कॉम्बिनेशन देखने को मिलते हैं. इसका डबल-कैबिन सेटअप दो रो की सीटिंग के साथ आता है.
  • इसमें बड़ा पोर्ट्रेट-स्टाइल सेंट्रल डिस्प्ले दिया गया है. इसके दोनों तरफ AC वेंट्स मिलते हैं. इसके साथ वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटोमैटिक हिल होल्ड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. 
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के अलावा अलग-अलग इलाकों के हिसाब से सेलेक्टेबल टेरेन और ड्राइव मोड भी दिए गए हैं.
  • ड्राइवर के सामने नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिसका डिजाइन चंकी रखा गया है. इसमें जरूरी कंट्रोल्स को इंटीग्रेट किया गया है, वहीं इसके आगे डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है.

Scorpio Lifestyler: इंजन और गियरबॉक्स

  • Scorpio Lifestyler के इंजन की बात करें तो इसमें Scorpio N वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन मिल सकता है, जो 175hp की पावर जनरेट करता है. 
  • इसके अलावा 2.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है, जो 203hp की पावर देता है.
  • गियरबॉक्स की बात करें तो यहां भी Scorpio N वाला सेटअप देखने को मिल सकता है. यानी इसमें 6-स्पीड मैनुअल के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. 
  • अब क्योंकि इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी तैयार किया जा रहा है, तो ऐसे में इसमें 4WD सिस्टम मिलने के चांस भी काफी हाई है.

ये भी पढ़ें: Scorpio Getaway को भूल तो नहीं गए? नए मॉडल के आने से पहले जानिए क्यों खास थी Mahindra की ये पिकअप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >