Scorpio N से कितनी अलग है नई Mahindra Scorpio Lifestyler पीकअप ट्रक? फीचर्स और इंजन में देखें कंपैरिजन

महिंद्रा ने पेश की नई स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप ट्रक, जो स्कॉर्पियो N के साथ आती है. जानें दोनों के डिज़ाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में क्या है अंतर. यह तुलना आपको सही सेलेक्शन करने में मदद करेगी.

महिंद्रा ने भारतीय बाजार के लिए स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप (Mahindra Lifestyler Pickup) ट्रक पेश किया है. यह उसी लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करता है जिस पर इसकी तीन-रो वाली SUV, स्कॉर्पियो N बनी है. हालांकि यह मजबूत UV बनाने वाली कंपनी पिकअप ट्रक बनाने में नई नहीं है, फिर भी स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर, लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट में उसकी पहली कोशिश है, जिसकी लोकप्रियता बढ़ रही है. इस आर्टिल में हम स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर और इसके थ्री-रो वाले SUV मॉडल के बीच के अंतरों को समझेंगे.

महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर Vs स्कॉर्पियो N: एकसटीरियर डिजाइन

  • फ्रंट एंड पर, महिंद्रा स्कॉर्पियो N में दो-पॉड LED हेडलाइट्स मिलती हैं, जिसके बम्पर पर टेल-शेप्ड के आकार की LED DRLs दी गई हैं जो फॉग लैम्प्स को घेरे रहती हैं. इसमें 6 वर्टिकल क्रोम पट्टियों के साथ हेक्सागोनल ग्रिल, ग्रिल के ऊपर एक क्रोम स्ट्रिप, एयर इनटेक्स के लिए हनीकॉम्ब पैटर्न और एक नकली सिल्वर स्किड प्लेट भी मिलती है.
  • दूसरी ओर, स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में L-शेप DRLs के साथ थोड़ी पतली हेडलाइट्स, ऊपर स्कॉर्पियो की ब्रांडिंग वाली ग्लॉस ब्लैक ग्रिल और ओरेंज एक्सेंट के साथ कटे हुए क्रोम स्लैट्स मिलते हैं. इसमें बम्पर के लिए एक बॉक्स जैसा डिजाइन भी दिया गया है, जिसके बीच में चेकर सेक्शन है.
  • स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर और स्कॉर्पियो N के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी बॉडी स्टाइल का है. साइड प्रोफाइल में, लाइफस्टाइलर व्हील आर्चेस और दरवाजों के निचले हिस्से पर मोटी क्लैडिंग के साथ आती है. इसमें डुअल-टोन अलॉय व्हील्स का अलग डिजाइन भी मिलता है.
  • दोनों के बीच एक समान बात functional रूफ रेल्स हैं. हालांकि महिंद्रा ने अभी तक किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लाइफस्टाइलर में पीछे के लोड बेड को फिट करने के लिए स्कॉर्पियो N की तुलना में लंबा व्हीलबेस होने की उम्मीद है. एक और महत्वपूर्ण डिटेल यह है कि दोनों मॉडल पर ग्लासहाउस काफी अलग है, जिसमें लाइफस्टाइलर की रियर विंडो पर एक अलग ऊपर की ओर झुकाव वाला डिजाइन है.

ये भी पढ़ें: Scorpio Getaway को भूल तो नहीं गए? नए मॉडल के आने से पहले जानिए क्यों खास थी Mahindra की ये पिकअप

  • पीछे की तरफ, स्कॉर्पियो N में सीधी खड़ी LED टेल-लाइट्स मिलती हैं, जबकि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में C-शेप सिग्नेचर वाली छोटी चौकोर LED टेल-लाइट्स मिलती हैं. इसके अलावा, जहां स्कॉर्पियो N में महिंद्रा का ट्विन पीक्स लोगो और स्कॉर्पियो N की ब्रांडिंग है, वहीं स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में टेलगेट पर बड़े अक्षरों में 'Mahindra Lifestyler' लिखा हुआ आता है. नीचे की ओर, इसमें चौकोर डिजाइन वाले एलिमेंट्स के साथ एक रफ-टफ ब्लैक बम्पर मिलता है, जबकि स्कॉर्पियो N में एक सिंपल बम्पर डिजाइन दिया गया है.
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो N के विपरीत, स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर अलग-अलग एडिशन में उपलब्ध है, जिनके नाम रीफ, वैली और ट्रेल हैं. चुने गए एडिशन के आधार पर, आपको इसके बाहरी हिस्से के लिए थोड़े अलग ग्राफिक्स और अनोखे एसेसरीज मिलते हैं, जैसे रूफ रैक या स्नॉर्कल.

महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर Vs स्कॉर्पियो N: इंटीरियर डिजाइन

  • अंदर की तरफ, स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को स्कॉर्पियो N की तुलना में एक नया केबिन लेआउट मिलता है, जबकि स्कॉर्पियो N में आड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एयरकॉन वेंट्स मिलते हैं, लाइफस्टाइलर में बड़ी स्टैंड स्क्रीन और एयरकॉन वेंट्स दिए गए हैं. स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर का स्टीयरिंग व्हील भी स्कॉर्पियो N के गोल स्टीयरिंग व्हील की तुलना में अनोखे स्विच के साथ फ्लैट-बॉटम डिजाइन में आता है.
  • दोनों मॉडल में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, लेकिन स्कॉर्पियो N में एक ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट बिनकल है, जबकि लाइफस्टाइलर में यह नहीं दिया गया है. जहां स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर में सिंगल पेन सनरूफ है, वहीं स्कॉर्पियो N में बड़ा पैनोरमिक यूनिट मिलता है.

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ने पेश की अपनी नई पिकअप स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर, ₹19.79 लाख से कम होगी कीमत, जानें क्या है खास

  • एक और अंतर यह है कि स्कॉर्पियो N में लाइफस्टाइलर की तुलना में अधिक बटन दिए गए हैं और डैशबोर्ड पर लेदर फिनिश के साथ अधिक प्रीमियम इंटीरियर है, जबकि लाइफस्टाइलर को अधिक रफ-टफ डैशबोर्ड लेआउट मिलता है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर Vs स्कॉर्पियो N: इंजन और पावर

महिंद्रा ने अभी तक स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के फुल स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ओरिजिनल ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट के अनावरण के समय, ब्रांड ने संकेत दिया था, कि इंजन के ऑप्शन स्कॉर्पियो N SUV के साथ साझा किए जाएंगे. इसका मतलब है कि महिंद्रा के जाने-माने 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन नए स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को पावर देने की उम्मीद है. दोनों इंजनों के 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आने की उम्मीद है, और यह 4WD और शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई कैपिसिटी के साथ-साथ नॉर्मल, ग्रास-ग्रेवल-स्नो, मड-रट और सैंड जैसे ड्राइव मोड्स के साथ भी आएगा. हालांकि, महिंद्रा पिकअप ट्रक के लिए इंजन की ट्यूनिंग अलग रख सकती है, इसलिए अंतिम स्पेसिफिकेशन्स देखना अभी बाकी है.

महिंद्रा ने स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को इसके SUV मॉडल से अलग बनाने में एक सराहनीय काम किया है, भले ही दोनों मॉडल एक ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. यह सिर्फ बाहर से ही अलग नहीं है, बल्कि इसका इंटीरियर भी इसके रफ-टफ लुक के बावजूद ज्यादा फीचर्स से भरपूर और प्रीमियम दिखता है. यह अब स्कॉर्पियो रेंज में तीसरा मॉडल होगा, जो पुरानी पीढ़ी की क्लासिक और N SUV मॉडल में जुड़ जाएगा.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >