Honda Dio 110 vs TVS Jupiter 110: डेली अप-डाउन वालों के लिए कौन-सा स्कूटर नंबर-1? खरीदने से पहले जानें

यदि आप नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और Honda Dio 110 व TVS Jupiter 110 के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यह तुलना आपके लिए है. हम दोनों स्कूटर्स के इंजन, फीचर्स, सेफ्टी और कीमत का कंपैरिजन करेंगे.

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही. खासकर महिलाओं के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन बनता है, जिसमें गियर चेंज करने और क्लच दबाने का कोई झंझट नहीं रहता है. टीवीएस, सुजुकी और होंडा जैसी कंपनियां एक के बाद एक धांसू परफॉर्मेंस देने वाला स्कूटर ला रही हैं. यदि हाल ही में आपने भी एक स्कूटर लेने का प्लान बनाया है और आपके दिमाग में Honda Dio 110 और TVS Jupiter 110 को लेकर कंफ्यूजन है, तो यह खबर आपके काम की है. इस आर्टिकल में हम दोनों स्कूटरों की तुलना करेंगे और जानेंगे कि डेली अप-डाउन करने के लिए कौन-सा स्कूटर नंबर हो सकता है. 

Honda Dio 110 vs TVS Jupiter 110: इंजन और परफॉर्मेंस 

होंडा डियो 110 की बात करें, तो इसमें कंपनी की ओर से 109.51cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, फ्यूल-इंजेक्टेड (PGM-Fi) इंजन ऑफर किया जाता है. यह इंजन 8000 rpm पर 7.85 ps की ताकत और 5250 rpm पर 9.03 nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें ऑटोमैटिक (V-Matic/CVT) ट्रांसमिशन मिलता है. 

वहीं, टीवीएस जुपिटर 110 के इंजन पर नजर डालें, तो इसमें 113.3cc सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 6500 rpm पर 7.91 bhp की ताकत और 5000 rpm पर 9.2 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसमें एडवांस्ड टीवीएस फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी मिलता है. इसके अलावा स्मूद ऑटोमैटिक CVT ट्रांसमिशन मिलेगा.

Honda Dio 110 vs TVS Jupiter 110: मॉडर्न फीचर्स 

होंडा की ओर से डियो 110 में स्मार्ट टेक्नोलॉजी और कन्वीनियंस फीचर्स का शानदार मिक्स्चर देखने को मिलता है. डियो 110 में आपको कंपनी TFT डिस्प्ले ऑफर करती है, जिसमें वाइब्रेट कलर के साथ लाइव रियल टाइम माइलेज, एवरेज फ्यूल इकॉनोमी और एंड-टू-एंड एम्पटी दिखाई देता है. इसके अलावा साइलेंट स्टार्ट एसीजी लगा है, जो शोर से बचाता है. इतना ही नहीं, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्मार्ट की सिस्टम जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे.

वहीं, जुपिटर 110 में कंपनी iGO असिस्ट सिस्टम लगा है, जिससे वाइब्रेशन फ्री स्टार्ट और एक्सलरेशन के समय एक्स्ट्रा बूस्ट टॉर्क जेनरेट होता है. स्मार्टएक्सकनेक्टविटी मिलती है, जिसमें वॉइस असिस्ट नेविगेशन, रियल टाइम राइड, कॉल एंड एसएमएस अलर्ट और फाइंड माय व्हीकल मिलेंगे. इसके अलावा 33 लीटर अंडर सीट स्टोरेज और स्मार्ट ऐड ऑन लगे हैं.

Honda Dio 110 vs TVS Jupiter 110: सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी की बात करें, तो होंडा डियो 110 में साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS), इंटीग्रेटेड पास स्विच, ट्यूबलेस टायर्स, ऑल-एलईडी सेटअप और ब्राइटेड एलईडी हेडलैंप मिलेंगे. वहीं, टीवीएस जुपिटर में सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी (SBT), फ्रंट डिस्क ब्रेक, पार्किंग ब्रेक लॉक, 12 इंच अलॉय व्हील्स, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग, फॉलो मी होम हेडलैंप, हजार्ड स्विच लाइट, ऑटो कैन्सल टर्न इंडिकेटर और क्रैश अलर्ट जसे फीचर्स मिलेंगे.

Honda Dio 110 vs TVS Jupiter 110: कीमत 

होंडा डियो 110 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 70,684 रुपये है.

टीवीएस जुपिटर 110 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 73,795 रुपये है.

ये भी पढ़ें: Yamaha Aerox 155 vs Hero Xoom 160: स्पोर्टी लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस के लिए कौन-सा स्कूटर है बेस्ट?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >