G20 India मोबाइल ऐप देगा G20 Summit से संबंधित सभी जानकारी, आम लोग भी 24 भाषाओं में कर सकते हैं ऐक्सेस

1 / 1
G20 India मोबाइल ऐप देगा G20 Summit से संबंधित सभी जानकारी, आम लोग भी 24 भाषाओं में कर सकते हैं ऐक्सेस
फुल स्क्रीन में देखें

G20 India मोबाइल ऐप देगा G20 Summit से संबंधित सभी जानकारी, आम लोग भी 24 भाषाओं में कर सकते हैं ऐक्सेस

जी 20 समिट से संबंधित सभी जानकारी के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया है. जी 20 मोबाइल ऐप डेलीगेट्स के साथ-साथ आम आदमी के लिए भी बनाया गया है, जिसे Apple और Android फोन में डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप पर लोगों को लेटेस्ट अपडेट मिलेगा. इसके नेविगेशनल टूल के जरिये ‘भारत मंडपम’ को घूम सकते हैं…

G20 Summit Update : राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) आयोजित किया जा रहा है. इसके लिए दिल्ली में भव्य तैयारियां चल रही है. इस साल जी 20 की अध्यक्षता भारत के पास है. 9 और 10 सितंबर को दुनिया के सबसे ताकतवर देशों के नेता और राजनयिक दिल्ली में इकट्ठा होने वाले हैं. विदेश मंत्रालय ने इस शिखर सम्मेलन से पहले एक विशेष मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है- ‘जी20 इंडिया’ (G20 India app).

Apple और Android फोन में डाउनलोड किया जा सकता है ऐप

जी 20 समिट से संबंधित सभी जानकारी के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया है. जी 20 मोबाइल ऐप डेलीगेट्स के साथ-साथ आम आदमी के लिए भी बनाया गया है, जिसे Apple और Android फोन में डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप के जरिए लोगों को लेटेस्ट अपडेट मिलेगा. साथ ही इसके नेविगेशनल टूल के जरिये ‘भारत मंडपम’ को घूम सकते हैं और उसके बारे में जान सकते हैं.

Also Read: Google और Zorro की टीम करेगी G-20 समिट के मेहमानों की सुरक्षा, जानिए कौन हैं ये और क्या है इनका काम

PM Modi ने मंत्रियों को दी ऐप डाउनलोड करने की सलाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को जी20 इंडिया मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है. इस ऐप के जरिये मंत्रियों को विदेशी प्रतिनिधियों के साथ निर्बाध रूप से बातचीत करने में मदद मिलेगी. पीएम मोदी ने नयी दिल्ली में महत्वपूर्ण जी20 शिखर सम्मेलन से पहले मंत्रिपरिषद से बातचीत की थी और इस दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों को ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी.

‘जी20 इंडिया’ ऐप से ऐसे मिलेगी मदद

‘जी20 इंडिया’ ऐप के जरिये यूजर्स को जी-20 से संबंधित सभी जानकारियां हासिल होंगी. इसमें G20 इंडिया 2023 इवेंट के लिए एक कैलेंडर, मीडिया और G20 के बारे में डिटेल में जानकारी होगी. यह ऐप भारत की G20 अध्यक्षता तक काम करेगा. G20 इंडिया मोबाइल ऐप प्रतिनिधियों को सभी G20 देशों की भाषाओं में विदेशी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने में मदद करेगा.

Also Read: G20 Summit: ‘भारत मंडपम’ में सांस्कृतिक विरासत के साथ डिजिटल इंडिया की भी दिखेगी अनोखी झांकी

ऐप को 24 भाषाओं में कर सकते हैं ऐक्सेस

मोबाइल ऐप में नेविगेशन की सुविधा है, जो विदेशी प्रतिनिधियों को एक स्थान से दूसरे स्थान और भारत मंडपम तक जाने में मदद करेगी. G20 इंडिया ऐप के साथ, भारतीय मंत्री विदेशी प्रतिनिधियों के साथ भाषा के साथ-साथ संचार बाधाओं को भी दूर कर सकते हैं. G20 इंडिया मोबाइल ऐप में ऐसी सेवाएं बनायी गई हैं, जिन्हें लोग 24 भाषाओं में ऐक्सेस कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >