Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार ने कस्टमर्स तक पहुंचने से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. Ferrari Luce की पहली कार, जिसे Chassis 0 नाम दिया गया है, अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुई एक नीलामी में 382.7 करोड़ रुपये में बिकी. यह नीलामी RM Sotheby’s ने Monterey Car Week के दौरान आयोजित की थी. इतनी ज्यादा कीमत में बिकने के बाद Luce नीलामी में बिकने वाली दुनिया की सबसे महंगी नई कार बन गई है. यानी Ferrari की इलेक्ट्रिक कार ने सड़क पर उतरने से पहले ही इतिहास रच दिया.
Ferrari की कीमत ने नीलामी में बनाया नया रिकॉर्ड
यह कार एक वन-ऑफ टेलर-मेड (one-off tailor-made) मॉडल के तौर पर तैयार की गई थी. यानी इसे नॉर्मल कस्टमर्स के लिए नहीं बल्कि खास तौर पर नीलामी के लिए बनाया गया था. यही वजह है कि इसकी यूनिक स्पेसिफिकेशन और Chassis 0 स्टेटस ने इसकी कलेक्टर वैल्यू को और बढ़ा दिया. वहीं, इसकी कीमत का अंदाजा नीलामी से पहले करीब 11 लाख डॉलर लगाया गया था.
लेकिन असली कहानी तो बोली शुरू होने के बाद सामने आई. कार के लिए फाइनल बोली सीधे 4 करोड़ डॉलर यानी करीब ₹382.7 करोड़ तक पहुंच गई. यानी जिस कार की कीमत का अनुमान 11 लाख डॉलर था, वह उससे 35 गुना से भी ज्यादा कीमत में बिक गई.
ये भी पढ़ें: चीनी EV ने दोहराया Mercedes का 16 साल पुराना फेमस टनल स्टंट, दीवार पर उल्टी दौड़ी SUV, देखें वीडियो
नीलामी में किसने खरीदी Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार?
इस कार को खरीदने वाली बोली अमेरिका के अरबपति और लंबे समय से Ferrari कलेक्टर रहे हर्बर्ट ए. वर्टहाइम (Herbert A. Wertheim) ने जीती है. इस खास Ferrari की बिक्री से मिलने वाली रकम को Ferrari Foundation के जरिए शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर खर्च किया जाएगा.
हालांकि, कार की डिलीवरी नए मालिक को तुरंत नहीं मिलेगी. Ferrari फिलहाल इस खास Luce कार को अपने मारानेलो स्थित मुख्य ऑफिस में रखेगी. इसके बाद साल 2027 में कार को उसके नए मालिक को सौंपा जाएगा.
Ferrari Luce ‘Chassis 0’ की खासियत
Ferrari Luce कंपनी की पहली प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक कार है और खास बात यह कि यह Ferrari की पहली पांच-सीटर कार भी है. इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर वाला ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलता है, जो 1,050hp की पावर और 990Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी टॉप स्पीड 310kph बताई गई है, जबकि फुल चार्ज पर 530km तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है.
कार को खास मैड्रेपर्ला सेमी-ग्लॉस (Madreperla Semi-Gloss) पेंट दिया गया है. यह पेंट खास इसी कार के लिए तैयार किया गया है. Ferrari के अनुसार, इसमें एक खास तरह का पिगमेंट यूज हुआ है, जिसकी वजह से रोशनी पड़ने पर कार का रंग एंगल और रोशनी की तेज-धीमी के हिसाब से थोड़ा अलग नजर आता है. इसके अलावा कार में सफेद फाइव-स्पोक अलॉय व्हील्स, खास ब्रेक कैलिपर्स और अलग डिजाइन वाली Ferrari बैजिंग दी गई है.
ये भी पढ़ें: Jeep Compass का 85th Anniversary Edition हुआ लॉन्च, सिर्फ 85 लोग ही खरीद पाएंगे, कीमत ₹26.70 लाख
