Supercomputer ने खोज निकाला CORONA का तोड़, Vaccine बनाने में मिलेगी मदद

Coronavirus Vaccine News: इस समय जब दुनिया कोरोना वायरस (CoVID 19) से जूझ रही है, ऐसे में विज्ञान ने एक उम्मीद की किरण दिखायी है.

Coronavirus Vaccine News: इस समय जब दुनिया कोरोना वायरस (CoVID 19) से जूझ रही है, ऐसे में विज्ञान ने एक उम्मीद की किरण दिखायी है. दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्‍यूटर (world’s fastest supercomputer IBM SUMMIT) ने ऐसे केमिकल्‍स की पहचान की है, जो कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में सक्षम हैं. इन केमिकल्‍स की पहचान के बाद जानलेवा कोरोना की वैक्‍सीन (Coronavirus Vaccine) का रास्‍ता खुल सकता है.

जी हां, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, यानी एआई (AI, Artificial Intelligence) से लैस आइबीएम (IBM) के सुपर कंप्‍यूटर समिट (supercomputer SUMMIT) ने ऐसे केमिकल्स की पहचान कर ली है जो कोरोना को रोकने में सक्षम हैं.

संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख टीवी चैनल सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस परीक्षण के दौरान सुपर कंप्‍यूटर समिट ने हजारों टेस्ट किये. इसमें से 77 ऐसे रसायनों की पहचान की गई, जो कोरोना के वायरस को फैलने से रोकने में कारगर हैं. इनसे वैक्सीन बनाने में मदद मिल सकती है. 8,000 से अधिक कंपाउंड्स टेस्ट कर उन तत्वों की पहचान हुई है, जो इस वायरस से जुड़कर उसे इंसानी कोशिकाओं से जुड़ने से रोक सकते हैं.

इस खोज के बाद अब कोरोना के सबसे असरदार वैक्‍सीन (most effective coronavirus vaccine) का रास्‍ता साफ होता नजर आ रहा है. यह एक्सपेरिमेंट ओक र‍िज नैशनल लैबोरेटरी (Oak Ridge National Laboratory) ने किया है. अब शोधकर्ताओं की टीम समिट पर दोबारा इन 77 रसायनों की जांच करेगी और कोरोना के खात्‍मे के लिए सबसे अच्‍छा मॉडल तैयार करेगी.

आपको बताते चलें कि सुपर कंप्‍यूटर समिट (fastest supercomputer SUMMIT) को दुनिया की समस्‍याओं को सुलझाने के लिए ही तैयार किया गया है. अमेरिका के ऊर्जा विभाग ने वर्ष 2014 में समिट पर काम शुरू किया था. यह सुपर कंप्‍यूटर 200 पेटाफ्लॉप (petaflop) की गणना करने में सक्षम है. यह सबसे तेज लैपटॉप से 10 लाख गुना ज्‍यादा शक्तिशाली है.

मालूम हो कि चीन के वुहान से फैलना शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण आज दुनिया के लगभग हर कोने में पहुंच चुका है. इस वायरस का तेजी से फैलता संक्रमण विश्‍व समुदाय के लिए गंभीर चिंता का सबब बन गया है. दुनियाभर में 2,76,714 लोग कोरोनावायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और 11,421 की मौत हो चुकी है. वहीं, भारत भर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 275 है, जबकि 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.

भारत के लिए यह समय बेहद संवेदनशील है. दो सप्ताह तक हमने कोरोना को कंट्रोल में रखा है. तीसरे और चौथे सप्ताह में सबसे ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है क्योंकि दुनिया के सभी देशों में देखा गया है कि इसी समय कोरोना के विषाणु तेजी से फैलते हैं.

अगर भारत ने इस समय कोराेना को फैलने से रोक लिया, तो CoVID 19 पर यह बहुत बड़ी जीत मानी जाएगी. यदि आप भारत को जीतता हुआ देखना चाहते हैं, तो सावधान रहें, सतर्क रहें और कोरोना का कोई भी लक्षण दिखे तो सीधे डॉक्टर से संपर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >