Jetour T2 होगी JSW की पहली SUV: Thar के बजट में Defender का अंदाज

JSW ग्रुप भारत में अपनी पहली SUV लॉन्च करने जा रहा है. Jetour T2 आधारित यह मॉडल Defender जैसी बॉक्सी स्टाइलिंग और Thar जैसी कीमत में आएगा. हाइब्रिड पावरट्रेन, 139 km इलेक्ट्रिक रेंज और प्रीमियम फीचर्स इसे खास बनाते हैं.

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में एक नया खिलाड़ी उतरने जा रहा है. स्टील और ऊर्जा सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बनाने के बाद JSW ग्रुप अब ऑटोमोबाइल वेंचर की शुरुआत कर रहा है. कंपनी ने अखबारों में विज्ञापन देकर अपनी पहली SUV की झलक दिखाई है, जो चीन की Jetour T2 पर आधारित होगी. इसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित नये प्लांट में असेंबल किया जाएगा.

डिजाइन में Defender की झलक

इस SUV का लुक देखकर सबसे पहले Land Rover Defender की याद आती है.बॉक्सी शेप, स्ट्रेट पैटर्न वाला बॉडी डिजाइन, चौकोर व्हील आर्च और मोटी क्लैडिंग इसे बेहद मस्कुलर बनाते हैं. फ्लैट रूफलाइन, ब्लैक्ड-आउट पिलर्स और पीछे लगा स्पेयर व्हील इसे एडवेंचर-फ्रेंडली अपील देता है. भारतीय बाजार में Defender पहले से ही लोकप्रिय है, ऐसे में JSW की यह SUV उसी स्टाइल को किफायती दामों में पेश करने की कोशिश करेगी.

कीमत में Thar के बजट में बड़ा ऑप्शन

कंपनी इस SUV को 15 लाख से 30 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है. यह प्राइसिंग सीधे Mahindra Thar और अन्य लाइफस्टाइल SUVs के ग्राहकों को आकर्षित करेगी. फर्क यह होगा कि Jetour T2 आधारित मॉडल ज्यादा बड़ा और फीचर-रिच होगा. यानी Thar जैसी कीमत में खरीदारों को ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं.

पावरट्रेन में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

ग्लोबल मार्केट में Jetour T2 हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शंस में आती है. भारत में इसके प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन की संभावना ज्यादा है. इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 26.7 kWh बैटरी पैक मिलेगा. यह सेटअप 154 hp और 220 Nm का आउटपुट देता है. SUV को फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है. इलेक्ट्रिक मोड में यह करीब 139 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है.

प्रीमियम और मॉडर्न फीचर्स

इंटीरियर में 15.6-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. इन सुविधाओं के साथ JSW की SUV अपने सेगमेंट में टेक-फ्रेंडली और लग्जरी एक्सपीरिएंस ऑफर करने का वादा करती है.

यह भी पढ़ें: MG Majestor के किस वेरिएंट में क्या मिलेगा फीचर? यहां जानिए सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >