Royal Enfield के किस मॉडल के साथ पोज देते दिखे पीएम नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू, जानें खूबियां और कीमत

Royal Enfield Goan Classic 350: पीएम नरेंद्र मोदी इस समय इजराइल के दो दिन के दौरे पर हैं. वहां उन्होंने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की. यरुशलम में आयोजित एक टेक एग्जिबिशन के दौरान दोनों नेता रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक 350 बाइक के साथ भी दिखाई दिए.

पीएम मोदी इस समय दो दिवसीय इजराइल दौरे पर हैं. दौरे पर से उनकी एक खास तस्वीर सामने आई है. फोटो में पीएम मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों नेता रॉयल एनफील्ड की पॉपुलर 350cc बाइक गोवन क्लासिक 350 के साथ पोज देते दिख रहे हैं. इस बाइक को यरुशलम में आयोजित एक टेक एग्जिबिशन में शोकेस किया गया था. यह दर्शाता है कि रॉयल एनफील्ड भारत का ऐसा मोटरसाइकिल ब्रांड बन चुका है जिसने अपनी पहचान अब दुनियाभर में बना ली है. आइए जानते हैं इस बाइक की क्या खूबियां हैं और इसकी कितनी कीमत है.

Royal Enfield Goan Classic 350 की खूबियां

Royal Enfield Goan Classic 350 असल में Classic 350 का ही बॉबर बॉबर स्टाइल (bobber-style) लाइफस्टाइल वर्जन है. इसमें वही भरोसेमंद बेस मिलता है लेकिन अंदाज बिल्कुल अलग और ज्यादा स्टाइलिश है. डिजाइन की बात करें तो इसमें टियरड्रॉप-शेप फ्यूल टैंक, कर्व्ड फेंडर्स और फ्लोटिंग सीट जैसी डिटेल्स इसे खास बनाती हैं. सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं इसके लंबे एप-हैंगर हैंडलबार.

परफॉर्मेंस के लिए बाइक में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

बाइक डबल क्रैडल फ्रेम पर बनी है और सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. व्हील सेटअप में 19-इंच फ्रंट और 16-इंच रियर वायर-स्पोक व्हील्स मिलते हैं, जिनमें ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं. ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm और पीछे 270mm डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो Goan Classic 350 में LED लाइट्स, ट्रिपर नेविगेशन और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे मॉडर्न टच भी मिलते हैं.

कितनी है कीमत?

रॉयल एनफील्ड गोवन क्लासिक की कीमत रंग के हिसाब से थोड़ी बदलती है. एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹2.19 लाख से शुरू होकर ₹2.22 लाख तक जाती है. यानी आप जो कलर चुनेंगे, उसी के मुताबिक इसकी कीमत में हल्का-सा फर्क देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield की ये 5 बाइक्स देती हैं स्टाइल के साथ दमदार माइलेज, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >