नए डिजाइन, दमदार टर्बो इंजन ऑप्शन, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और फीचर-लोडेड केबिन के साथ 2026 Renault Duster मिडसाइज SUV सेगमेंट में एक बार फिर हलचल मचाने के लिए तैयार है. Renault अपनी इस आइकॉनिक SUV को थर्ड जेनरेशन में 17 मार्च 2026 को लॉन्च करने जा रही है. साल 2022 में बंद होने के बाद डस्टर की यह जोरदार वापसी है. कंपनी को उम्मीद है कि यह SUV एक बार फिर उसे भारत में बेस्टसेलिंग कारों की लिस्ट में वापस लाने में मदद करेगी.
2026 Renault Duster: पावरट्रेन ऑप्शन
तीसरी जेनरेशन की Renault Duster में ग्राहकों को तीन पावरट्रेन ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें दो टर्बो-पेट्रोल इंजन और एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन शामिल है. पहला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100hp की पावर देता है. यह इंजन Renault Kiger से लिया गया है और इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स अवेलेबल होगा.
दूसरा और ज्यादा दमदार ऑप्शन 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 163hp की पावर जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल के अलावा 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलेगा, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस और बेहतर होगा.
इसके अलावा, कंपनी दीवाली 2026 के आसपास 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च करेगी. इसमें 109hp का पेट्रोल इंजन, 49hp की इलेक्ट्रिक मोटर और 20hp का हाइब्रिड स्टार्टर जेनरेटर मिलेगा. यह सिस्टम 1.4kWh (280V) बैटरी पैक से पावर लेगा और कुल मिलाकर 160hp की कंबाइंड पावर देगा. यह हाइब्रिड वर्जन बेहतर माइलेज और शानदार परफॉर्मेंस का बैलेंस ऑफर करेगा.
2026 Renault Duster: एक्सटीरियर डिजाइन
नई डस्टर का इंडिया-स्पेक मॉडल का लुक भी ग्लोबल वर्जन जैसा ही दमदार और अट्रैक्टिव है, लेकिन इसमें भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर कुछ खास बदलाव किए गए हैं. फ्रंट प्रोफाइल में आइब्रो-स्टाइल LED DRLs दी गई हैं, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करती हैं. इसके साथ बोल्ड ग्रिल पर ‘Duster’ बैजिंग, सिल्वर बंपर सराउंड और पिक्सल-शेप फॉग लैंप इसे आक्रामक लुक देते हैं.
साइड प्रोफाइल में ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, C-पिलर पर छिपे रियर डोर हैंडल और 50 किलोग्राम लोड कैपेसिटी वाले रूफ रेल मिलते हैं. SUV में 18-इंच तक के अलॉय व्हील और 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जो खराब सड़कों पर भी बेहतर ड्राइविंग में मदद करेगा.
रियर डिजाइन कि बात करें, तो इसमें कनेक्टेड LED लाइट बार, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और ब्लैक व सिल्वर फिनिश वाला बंपर दिया गया है. इसका अप्रोच एंगल 26.9 डिग्री और डिपार्चर एंगल 34.7 डिग्री है, जिससे यह हल्की ऑफ-रोडिंग के लिए भी अच्छा ऑप्शन है.
2026 Renault Duster: इंटीरियर और फीचर्स
नई डस्टर का केबिन पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बनाया गया है. इसमें पूरी तरह नया डैशबोर्ड और डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जो SUV को हाई-टेक फील देता है. इसमें 10.1-इंच की टचस्क्रीन मिलती है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करती है, जबकि 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ड्राइवर को सभी जरूरी जानकारियां देता है.
इंटीरियर में सॉफ्ट-टच मटेरियल, ग्रीन कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट और रियर आर्मरेस्ट के साथ कप होल्डर जैसी सुविधाएं दी गई हैं. फीचर्स कि बात करें, तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट और 6-वे पावर्ड व वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.
सेफ्टी के लिहाज से भी यह SUV दमदार है. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं, साथ ही 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, TPMS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल है.
एक्सपेक्टेड कीमत और मुकाबला
भारत में 2026 Renault Duster की एक्सपेक्टेड कीमत लगभग 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है. मिडसाइज SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Tata Sierra, Kia Seltos, Skoda Kushaq और Honda Elevate जैसी पॉपुलर SUVs से होगा.
नई जेनरेशन डस्टर अपने दमदार इंजन ऑप्शन, एडवांस फीचर्स और मजबूत डिजाइन के दम पर इस सेगमेंट में एक बार फिर बड़ी चुनौती पेश करने के लिए तैयार है.
यह भी पढ़ें: MPV से SUV तक, 5 किफायती कारें जिनमें मिलती है रीक्लाइन रियर सीट
