Elon Musk से पहले चीन की कंपनी ने मार ली माजी, Xpeng ने शुरू किया फ्लाइंग कार का टेस्ट प्रोडक्शन

China Flying Car: चीन की Xpeng Aeroht ने दुनिया का पहला Flying Car Intelligence Factory शुरू किया है्. Tesla से पहले Xpeng की उड़ने वाली कार का टेस्ट प्रोडक्शन शुरू. 2026 से बड़े पैमाने पर डिलीवरी का लक्ष्य

China Flying Car: भविष्य में कारें सिर्फ सड़कों पर नहीं… बल्कि आसमान में उड़ती दिखाई देंगी. और इस भविष्य की शुरुआत चीन ने कर दी है. चीन की EV कंपनी Xpeng की फ्लाइंग कार यूनिट Xpeng Aeroht ने आधिकारिक तौर पर अपनी उड़ने वाली कार का टेस्ट प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. यानी अब यह सपना सिर्फ कॉन्सेप्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि Mass Manufacturing की स्टेज में एंटर कर चुका है.

Tesla से पहले मार्केट में आने का प्लान

ये घोषणा ऐसे समय पर की गई है जब दुनिया भर में Tesla की फ्लाइंग कार पर भी चर्चाएं तेज हैं. एलन मस्क खुद ये संकेत दे चुके हैं कि Tesla की FlyingCar कुछ महीनों में अनवील हो सकती है. लेकिन चीन यहां Tesla से एक कदम आगे निकलकर टेस्ट प्रोडक्शन स्टेज में पहुंच गया है.

दुनिया का पहला Intelligent Flying Car Factory

Xpeng Aeroht का यह नया प्लांट दक्षिण चीन के Guangzhou में बनाया गया है. 120,000 sqm में फैले इस यूनिट को दुनिया का पहला इंटेलिजेंस फ्लाइंग कार फैक्ट्री बताया गया है.

यहां पहले डिटैचेबल Electric Aircraft module का प्रोडक्शन भी हो चुका है. कंपनी के मुताबिक, यह Unmanned नहीं बल्कि Driver Operated Flying Car होगी, जिसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस के साथ Light Aircraft License भी जरूरी होगा.

2026 से Target, Mass Delivery

इस प्लांट की शुरुआती क्षमता 5,000 Flying Car मॉड्यूल की है, आने वाले समय में इसे 10,000 यूनिट प्रति साल तक बढ़ाया जाएगा. कंपनी का दावा है कि पूरी क्षमता पर चलने पर हर 30 मिनट में एक यूनिट तैयार की जा सकेगी.

Xpeng ने बताया कि अभी तक करीब 5,000 Flying Car प्री-ऑर्डर्स आ चुके हैं और 2026 से Large Scale deliveries शुरू करने का प्लान तैयार है.

Global Level Competition शुरू

अमेरिका की Alef Aeronautics भी अपनी Flying Car का टेस्ट कर चुकी है और उसे एक अरब डॉलर से ज्यादा की Pre-Booking मिल चुकी है. चीन का यह कदम साफ संकेत देता है कि Flying Car Race अब Real World में एंटर कर गई है और आने वाले 2-3 साल में आसमान में कार उड़ते हुए देखना अब सिर्फ मूवी वाला सीन नहीं रहेगा, Real Life Experience बन जाएगा.

Traffic Jam से आजादी, सच हो रहा उड़नेवाली कार का सपना, जानिए लेटेस्ट अपडेट

ड्राइव के दौरान क्लीन ब्रीदिंग भी जरूरी, कार में लगाएं ये बेस्ट एयर प्यूरीफायर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >