Wiper Blades Noise: गाड़ी की वाइपर ब्लेड्स चलने पर कर रही चूं-चूं की आवाज? घर पर ही इन तरीकों से करें ठीक

Wiper Blades Noise: गाड़ी चलाते समय वाइपर का जोर-जोर से चूं-चूं या खड़खड़ाने की आवाज करना बेहद परेशान कर देता है. इसके वजह से ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी बिगड़ती है. वाइपर से आनी वाली ये आवाज अक्सर ब्लेड्स के खराब होने की वजह से नहीं, बल्कि गंदगी या गलत सेटिंग की वजह से होती है. आइए आपको बताते हैं इसे कैसे आप घर में ही ठीक कर सकते हैं.

Wiper Blades Noise: सड़क पर चलते समय वाइपर का जोर-जोर से चूं-चूं या खड़खड़ाने की आवाज आना बेहद परेशान कर देता है. खासतौर पर जब बारिश अचानक शुरू हो जाए या विजिबिलिटी कम हो जाए और आपको साफ-साफ सड़क दिखना जरूरी हो. कई लोग मान लेते हैं कि अगर वाइपर शोर कर रहे हैं तो ब्लेड खराब हो गए हैं और उन्हें तुरंत बदलना पड़ेगा, लेकिन सच ये है कि अधिकतर मामलों में ये समस्या घर पर ही आसानी से ठीक हो सकती है. आइए आपको बताते हैं कैसे.

विंडस्क्रीन को अच्छे से साफ करें

कांच पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी घर्षण बढ़ा देती है, जिसकी वजह से वाइपर आवाज करते हैं और कांपने लगते हैं. इसलिए सही ग्लास क्लीनर या साबुन वाले पानी का इस्तेमाल करें और मुलायम कपड़े से धूल, पराग, पक्षियों की बीट, पेड़ों का राल और वैक्स जैसी चीजें अच्छी तरह साफ कर दें.

वाइपर ब्लेड की रबर को साफ करें

वाइपर को थोड़ा ऊपर उठाएं और उसकी रबर वाली पट्टी को गीले कपड़े या हल्के साबुन वाले पानी से पोंछ दें. इससे जमी हुई गंदगी निकल जाती है, जो वाइपर को स्मूद तरीके से चलने नहीं देती. रबर साफ करने से उसका लाइफ भी बढ़ जाता है.

विंडस्क्रीन पर वाइपर का प्रेशर चेक करें

अगर प्रेशर ज्यादा तेज या बहुत हल्का होगा तो वाइपर ब्लेड चलते समय अटकने या आवाज करने लगेगा. प्रेशर सही करने के लिए वाइपर आर्म को हल्के से उठाकर वापस छोड़ दें. अगर प्रेशर बराबर नहीं है, तो आमतौर पर थोड़ी-सी अलाइनमेंट एडजस्टमेंट से दिक्कत ठीक हो जाती है.

वाइपर का एंगल और एलाइन्मेंट ठीक करें

अगर वाइपर आर्म थोड़ी मुड़ी हुई है या सही तरीके से सेट नहीं है, तो ब्लेड कांच पर असमान दबाव डालता है और शोर करता है. आर्म को धीरे-धीरे ऐसे एडजस्ट करें कि ब्लेड पूरी लंबाई में फ्लैट और बराबर बैठ जाए.

सूखी विंडस्क्रीन पर वाइपर इस्तेमाल न करें

हमेशा पहले वॉशर फ्लूड का इस्तेमाल करें, उसके बाद ही वाइपर चलाएं. सूखी सतह पर वाइपर चलाने से रबर जल्दी घिस जाता है, जिससे शोर बढ़ता है, काले निशान बन सकते हैं, विजिबिलिटी कम हो जाती है और वाइपर जल्दी खराब हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: ठंड में भी नई जैसी चलेगी आपकी कार, बस फॉलो कर लें ये विंटर केयर टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >