मारुति, महिंद्रा और हुंडई की बिक्री में जबरदस्त उछाल, ऑटो सेक्टर ने नवंबर में तोड़े रिकॉर्ड, सियाम ने दी बड़ी रिपोर्ट

Auto Sales: नवंबर 2025 में यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया, सियाम ने दी रिपोर्ट.

Auto Sales: त्योहारों के बाद भी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मांग का जोर बरकरार रहा. सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के ताजा आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2025 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

यात्री वाहनों की बिक्री में 19% की छलांग

सियाम ने बताया कि नवंबर में कुल यात्री वाहनों की थोक बिक्री 4,12,405 यूनिट रही, जो पिछले साल की 3,47,522 यूनिट की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक है. यह अब तक का सबसे ऊंचा नवंबर रिकॉर्ड माना जा रहा है.

कंपनियों का प्रदर्शन

मारुति सुजुकी ने 1,70,971 यूनिट्स बेचकर 21% की बढ़त दर्ज की. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22% की छलांग लगाते हुए 56,336 यूनिट्स की बिक्री की. वहीं हुंडई ने भी 50,340 यूनिट्स के साथ 4% की बढ़त हासिल की.

दोपहिया वाहनों की रफ्तार

दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी जोरदार उछाल रहा. नवंबर में कुल बिक्री 19.44 लाख यूनिट्स रही, जो पिछले साल की तुलना में 21% अधिक है. स्कूटर की बिक्री 29% बढ़कर 7.35 लाख यूनिट्स तक पहुंची, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 17.5% बढ़कर 11.63 लाख यूनिट्सरही. हालांकि मोपेड की बिक्री मामूली गिरावट के साथ 44,971 यूनिट्स पर आ गई.

तिपहिया वाहनों का रिकॉर्ड

तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 21% बढ़कर 71,999 यूनिट्स तक पहुंच गई.सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि जीएसटी 2.0 सुधारों और मजबूत बाजार भावनाओं ने उद्योग को नयी ऊर्जा दी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वृद्धि 2026 में भी जारी रहेगी.

जबरदस्त स्टाइल और हाई-टेक फीचर्स के साथ लौटी 2026 Kia Seltos, Tata Sierra को दे रही सीधी टक्कर

Tesla ने उतारा सस्ता Model 3, मस्क ने BYD को टक्कर देने के लिए चली बड़ी चाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >