5.65 लाख में आई Nissan Gravite, स्टाइल, स्पेस और सेफ्टी का है बढ़िया पैकेज

5.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आई Nissan Gravite भारतीय बाजार में किफायती 7-सीटर ऑप्शन के तौर पर उतरी है. इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन, 19.6 किमी प्रति लीटर तक माइलेज और मैनुअल व AMT दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. 8-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस चार्जर और छह एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं.

भारतीय बाजार में जब भी किफायती 7-सीटर कार की बात होती है, ग्राहकों की नजर कीमत, माइलेज और सेफ्टी पर टिक जाती है. ऐसे में Nissan India ने ठीक उसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपनी नई Gravite MPV लॉन्च कर दी है. 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आई यह गाड़ी उन परिवारों को टारगेट करती है, जो कम बजट में ज्यादा सीटें और एडवांस्ड फीचर्स चाहते हैं. इस मॉडल की बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है और इसे देश में ही तैयार किया जाएगा. आइए जानते हैं इसके इंजन, डिजाइन और फीचर्स डिटेल्स.

Nissan Gravite MPV: डिजाइन

Nissan Gravite का लुक पहली नजर में जाना-पहचाना जरूर लगता है, लेकिन कंपनी ने इसमें अपनी खास डिजाइन शामिल की है. आगे की तरफ Nissan की सिग्नेचर V-Motion ग्रिल दी गई है, जिसके साथ पतले और स्टाइलिश हेडलैंप और DRL मिलते हैं. बोनट पर ‘Gravite’ की बैजिंग इसे अलग पहचान देती है. बंपर पर सिल्वर एक्सेंट, स्किड प्लेट जैसा डिजाइन और मजबूत लुक इसे थोड़ा एसयूवी जैसा अंदाज देते हैं.

वहीं, साइड प्रोफाइल में 15-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील और रूफ रेल्स दिए गए हैं. पीछे की ओर शार्प टेललैंप को क्रोम स्ट्रिप से जोड़ा गया है, जिससे कार को चौड़ा और प्रीमियम लुक मिलता है. पीछे भी ‘Gravite’ की बैजिंग दी गई है. यह MPV Forest Green, Onyx Black, Blade Silver, Metallic Grey और Storm White जैसे पांच कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगी.

Nissan Gravite MPV: इंटीरियर

अंदर बैठते ही 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ध्यान खींचता है. इसके साथ नया डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. केबिन में ब्लैक और व्हाइट ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एडवांस्ड लुक देता है.

Gravite में सात सीटों का फ्लेक्सिबल लेआउट दिया गया है, जिससे जरूरत के हिसाब से स्पेस को एडजस्ट किया जा सकता है. कंपनी ने केबिन में सुएड मटेरियल और खास स्टिचिंग पैटर्न का इस्तेमाल कर प्रीमियम फील देने की कोशिश की है.

फीचर्स और सेफ्टी में भी दम

फीचर्स कि बात करें, तो Gravite में वायरलेस चार्जर, ऑटो हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे एडवांस्ड ऑप्शन दिए गए हैं. शुरुआती 1000 यूनिट्स में एयर प्यूरीफायर, एंबियंट लाइटिंग और नेक पिलो जैसे एडिशनल फीचर्स भी मिलेंगे.

सुरक्षा के लिहाज से यह MPV 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड के तौर पर देती है. इसके अलावा TPMS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, ABS और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसे Visia, Acenta, N-Connecta, Tekna और Limited Launch Edition समेत टोटल आठ वेरिएंट में पेश किया गया है.

इंजन और माइलेज

Nissan Gravite में 1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71 hp और 96 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन पांच-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ अवेलेबल है. कंपनी के अनुसार AMT वर्जन 19.6 kmpl तक और मैनुअल वर्जन 19.3 kmpl तक का माइलेज दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara लॉन्च, कीमत ₹10.99 लाख से शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >