अब बस 10 लाख रुपये में घर ले जाएं ये 5 ऑटोमैटिक कार, जबरदस्त फीचर्स के साथ

Top 5 Automatic SUV Under 10 Lakhs: अब आप 10 लाख रुपये की कीमत में ऑटोमैटिक एसयूवी खरीद सकतें हैं. जो आपको दमदार परफॉरमेंस तो देता ही है सा‌थ ही इसमें नए फीचर्स भी मौजूद हैं. इन एसयूवी में टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स और हुंडई एक्सटर समेत 5 कारें शामिल हैं.

Top 5 Automatic SUV Under 10 Lakhs: भारतीय बाजार में ऑटोमैटिक कारों की बिक्री में काफी तेजी से हो रही है. ऐसे में अगर आप भी 10 लाख रुपये तक के बजट में शानदार एसयूवी की तलाश में हैं तो आप टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स और हुंडई एक्सटर जैसी कारें को खरीद सकतें हैं. फिलहाल, ये ऑटोमैटिक एसयूवी कारें 10 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है, जो आपको बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है. इन कारों की बिक्री ज्यादा तो होती ही है साथ में ये चलाने में भी अच्छी हैं. आइए जानतें हैं इन ऑटोमैटिक कारों के बारें में विस्तार से.

यह भी पढ़ें: TVS Norton सुपरबाइक्स जल्द होने जा रही लॉन्च, इसके पावर परफॉरमेंस को जान रह जायेंगे दंग

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स (Maruti Suzuki Fronx)

आप 10 लाख रुपये की बजट में मारुति सुजुकी की एसयूवी फ्रॉन्क्स ऑटोमैटिक मॉडल डेल्टा, डेल्टा प्लस और डेल्टा प्लस ऑप्शनल वेरिएंट को खरीद सकते हैं. इनकी एक्स शोरूम कीमतें 8.90 लाख रुपये से शुरू होकर 9.46 लाख रुपये तक जाती है.

टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon)

टाटा मोटर्स की सबसे पॉपुलर एसयूवी नेक्सॉन के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये से शुरू होती है. आप टाटा नेक्सॉन का स्मार्ट प्लस वेरिएंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीद सकते हैं. यह कॉम्पैक्ट एसयूवी लुक और फीचर्स के मामले में भी अच्छी है.

हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter)

हुंडई मोटर इंडिया की सबसे किफायती एसयूवी एक्सटर के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की एक्स शोरूम प्राइस 8.39 लाख रुपये से शुरू होती है. आप एक्स शोरूम कीमत 9.62 लाख रुपये में हुंडई ई-स्मार्ट, एस, एस प्लस, एसएक्स स्मार्ट, एसएक्स, एसएक्स नाइट, एसएक्स टेक और एसएक्स ऑप्शनल वेरिएंट को खरीद सकते हैं.

टाटा पंच (Tata Punch)

टाटा पंच भारत की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक एसयूवी कारों में से एक है. आप 10 लाख रुपये की एक्स- शोरूम कीमत में पंच एडवेंचर, एडवेंचर प्लस, एडवेंचर एस, एडवेंचर प्लस एस, अकॉम्प्लिश्ड प्लस, अकॉम्प्लिश्ड प्लस एस और क्रिएटिव प्लस जैसे वेरिएंट को खरीद सकतें हैं. इनकी एक्स शोरूम प्राइस 7.77 लाख रुपये से लेकर 9.72 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें: New Carens Clavis को खरीदने के पहले जान लें इसके माइलेज के बारे में

मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift)

मारुति सुजुकीकी सबसे पॉपुलर कार स्विफ्ट के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये से शुरू होकर 9.64 लाख तक जाती है. आप मारुति सुजुकीस्विफ्ट का ऑटोमैटिक वेरिएंट वीएक्सआई, वीएक्सआई ऑपशनल, जेडएक्सआई, जेडएक्सआई प्लस और जेडएक्सआई प्लस डीटी    को खरीद सकते हैं. यह कार लुक और फीचर्स के मामले में भी बेहद अच्छी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajveer singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >