विदेश में ड्राइविंग करना सिर्फ एक ट्रैवल एक्सपीरियंस नहीं, बल्कि पूरी ट्रिप को और भी फ्री और रोमांचक बना देता है. भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी बात ये है कि कुछ देशों में आप अपना भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस लेकर भी गाड़ी चला सकते हैं. लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें होती हैं. ज्यादातर जगहों पर लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए और कई बार उसके साथ International Driving Permit (IDP) भी जरूरी हो जाता है.
साथ ही, हर देश के नियम अलग होते हैं. कुछ देशों में तो यह नियम राज्य या प्रांत के हिसाब से भी बदल सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन 5 देशों के बारे में, जहां आप भारतीय लाइसेंस के साथ कार या बाइक चला सकते हैं.
यूनाइटेड किंगडम (UK)
अगर आपके पास भारत का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस है, तो आप UK में आने के बाद उसे लेकर आराम से गाड़ी चला सकते हैं. खास बात यह है कि आप अपनी एंट्री की तारीख से पूरे 12 महीने तक भारतीय लाइसेंस पर ड्राइविंग कर सकते हैं. बस आपका लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए.
UK के नियमों की एक और अच्छी बात ये है कि ज्यादातर मामलों में आपको अलग से International Driving Permit (IDP) बनवाने की जरूरत भी नहीं पड़ती. हालांकि, एक शर्त जरूर है. 12 महीने पूरे होने के बाद आपको UK का ड्राइविंग लाइसेंस लेना अनिवार्य हो जाता है.
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
ऑस्ट्रेलिया में हर राज्य और टेरिटरी के अपने अलग-अलग ड्राइविंग नियम हैं. इसलिए आपका Indian Driving License कहां और कैसे मान्य होगा, ये इस बात पर भी डिपेंड करता है कि आप किस इलाके में जा रहे हैं.
आम तौर पर टूरिस्ट्स को 3 महीने तक Indian Driving License के साथ ड्राइव करने की अनुमति मिलती है. लेकिन एक शर्त होती है. आपका लाइसेंस या तो अंग्रेजी में होना चाहिए या फिर उसका कोई आधिकारिक अनुवाद (translation) साथ होना जरूरी है. आपके लाइसेंस में ये साफ लिखा होना चाहिए कि आप किस-किस तरह के वाहन चला सकते हैं. कई मामलों में आपको International Driving Permit (IDP) भी लेना पड़ सकता है.
न्यूजीलैंड (New Zealand)
यहां टूरिस्ट्स को काफी सुविधा मिलती है. अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस वैलिड है और अंग्रेजी में लिखा हुआ है, तो आप देश में 12 महीने तक ड्राइव कर सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि एक ही लाइसेंस से आप कार और मोटरसाइकिल दोनों चला सकते हैं. लेकिन ध्यान रखने वाली बात ये है कि न्यूजीलैंड अपने सख्त रोड सेफ्टी नियमों के लिए जाना जाता है. इसलिए चाहे आपका लाइसेंस मान्य हो, फिर भी आपको वहां के सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है.
अमेरिका (America)
अगर आप Indian Driving License लेकर अमेरिका में गाड़ी चलाने का सोच रहे हैं, तो यह मुमकिन तो है, लेकिन थोड़ा पेचीदा जरूर है. दरअसल, अमेरिका में सभी राज्यों के लिए एक जैसा कोई कानून नहीं है. हर राज्य अपने हिसाब से नियम तय करता है. ज्यादातर राज्यों में भारतीय नागरिक अपने घर के राज्य का परमिट लेकर तीन महीने तक गाड़ी चला सकते हैं, बस एक शर्त है कि लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए.
लेकिन जरा रुकिए. अगर आप किराए पर गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ Indian License काफी नहीं होगा. कार रेंटल कंपनियां International Driving Permit यानी IDP मांगती हैं. अगर बाइक चलाने का मन है, तो कुछ और जरूरी जांच भी हो सकती है.
कनाडा (Canada)
जैसे अमेरिका में हर राज्य के अपने अलग-अलग नियम होते हैं, ठीक वैसे ही कनाडा में भी हर प्रांत के कानून अलग हैं. तो अगर आप Indian Driving Licence लेकर कनाडा जा रहे हैं, तो घबराइए नहीं. ज्यादातर प्रांतों में आप वहां पहुंचने के बाद 60 से 90 दिनों तक अपने भारतीय लाइसेंस पर गाड़ी चला सकते हैं. लेकिन एक जरूरी बात याद रखें कि आपका लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए. साथ ही, International Driving Permit भी साथ रखना काफी फायदेमंद रहता है.
अब बात करें कार या बाइक चलाने की, तो यह इस पर डिपेंड करता है कि आपके लाइसेंस में कौन-कौन सी कैटेगरी हैं. इसलिए Ontario, BC या जिस भी प्रांत में जाना हो, वहां के नियम पहले से जरूर चेक कर लें.
यह भी पढ़ें: ₹16.99 लाख में लॉन्च हुई Tata Curvv EV SeriesX, फुल चार्ज में चलेगी 502KM
