भारत में बिकने लगा एपल आइपेड एयर 2 और आइपेड मिनी 3

नयी दिल्‍ली : भारत में एपल आइपेड एयर 2 और आइपेड मिनी 3 की बिक्री शुरू हो गयी है. आइपेड एयर 2 सबसे पतला टैबलेट है. आइपेड एयर 2 की मोटाई 6.1 मिमी और वजन 437 ग्राम है. यह आइपेड एयर से 18 प्रतिशत पतला है. इसकी स्क्र ीन 9.7 इंच की है. आइपेड एयर […]

नयी दिल्‍ली : भारत में एपल आइपेड एयर 2 और आइपेड मिनी 3 की बिक्री शुरू हो गयी है. आइपेड एयर 2 सबसे पतला टैबलेट है. आइपेड एयर 2 की मोटाई 6.1 मिमी और वजन 437 ग्राम है. यह आइपेड एयर से 18 प्रतिशत पतला है. इसकी स्क्र ीन 9.7 इंच की है. आइपेड एयर 2 और आइपेड मिनी 3 में टच आइडी फिंगरिप्रंट सेंसर हैं.

इससे यूजर्स इन डिवाइसेज को अपने फिंगर प्रिंट से खोल सकता है. आइपेड एयर 2 विशेष तौर पर डिजाइन की गयी चिप से लैस है. इससे सीपीयू व ग्राफिक्स प्रदर्शन में विशेष तौर पर सुधार आता है. आइपेड एयर 2 वाइ-फाइ 16जीबी में 35900 रु पये, 64जीबी में 42,900 रु पये और 128जीबी में 49900 रु पये में उपलब्ध कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >