27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

21 लाख मतदाता तय करेंगे आठ नगर निकायों की रूपरेखा

पटना: पटना नगर निगम सहित आठ नगर निकाय चुनावों में 20 लाख 66 हजार 955 मतदाता प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे. इनमें से 10 लाख 95 हजार 245 पुरुष व 9 लाख 71 हजार 602 महिला मतदाता हैं. फतुहा व बख्तियारपुर नगर परिषद गठन की प्रक्रिया चल रही है, जिसके पूरा होने पर मतदाता सूची […]

पटना: पटना नगर निगम सहित आठ नगर निकाय चुनावों में 20 लाख 66 हजार 955 मतदाता प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे. इनमें से 10 लाख 95 हजार 245 पुरुष व 9 लाख 71 हजार 602 महिला मतदाता हैं. फतुहा व बख्तियारपुर नगर परिषद गठन की प्रक्रिया चल रही है, जिसके पूरा होने पर मतदाता सूची जारी होगी. शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी आठ निकायों के मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की गयी. जारी सूची के मुताबिक जिले में कुल 4644 वोटर पहली बार मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे. इसमें से 4186 वोटर पटना नगर निगम क्षेत्र में हैं.
270 वार्डों में 1941 मतदान केंद्र
सभी आठ नगर निकायों में के 270 वार्डों में कुल 1941 मतदान केंद्र तय किये गये हैं. पटना नगर निगम में 75 वार्डों के लिए 1519 मतदान केंद्र होंगे. इसके बाद दानापुर में 40 वार्डों में 137 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
जिले में कुल 108 थर्ड जेंडर वोटर
इस बार नगर निकाय चुनावों में 108 थर्ड जेंडर वोट करेंगे. सबसे ज्यादा वोटर नगर निगम क्षेत्र में हैं. यहां कुल 98 थर्ड जेंडर वोटर हैं.
कहां-कितने मतदाता
निकाय पुरुष महिला थर्ड जेंडर
पटना 883411 781588 98
फुलवारी 32871 28325 5
दानापुर 76967 69244 4
खगौल 19167 17217 1
बाढ़ 21698 19654 0
मोकामा 21430 20071 0
मसौढ़ी 24178 21932 0
मनेर 15523 13571 0

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें