#G20Summit : भारत समेत अन्य G-20 देशों ने किया जलवायु समझौते का समर्थन, अलग-थलग पड़ा अमेरिका

हैमबर्ग : अमेरिका जी20 शिखर सम्मेलन में उस समय अलग थलग पड़ गया जब भारत एवं समूह के 18 अन्य सदस्यों ने पेरिस जलवायु समझौते को ‘बदला नहीं जा सकने वाला ‘ करार दिया और इस ऐतिहासिक समझौते का समर्थन किया जिससे वाशिंगटन ने अलग होने का निर्णय लिया है. दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन […]
हैमबर्ग : अमेरिका जी20 शिखर सम्मेलन में उस समय अलग थलग पड़ गया जब भारत एवं समूह के 18 अन्य सदस्यों ने पेरिस जलवायु समझौते को ‘बदला नहीं जा सकने वाला ‘ करार दिया और इस ऐतिहासिक समझौते का समर्थन किया जिससे वाशिंगटन ने अलग होने का निर्णय लिया है.
दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में भारतीय पक्ष को आतंकवाद को रोकने और वैश्विक व्यापार एवं निवेश को बढावा देने के संकल्प में ‘महत्वपूर्ण योगदान ‘ देते देखा गया. इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मेजबान जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व के कई शीर्ष नेताओं ने भाग लिया. इस दौरान शहर में अभूतपूर्व हिंसक प्रदर्शन हुए जहां हजारों पूंजीवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ.
मोदी-शी मुलाकात के अगले ही दिन चीन ने फिर अपने नागरिकों को जारी किया सुरक्षा अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










