गांधीनगर में दो समुदायों में संघर्ष, 15 पुलिसकर्मी घायल

अहमदाबाद : गांधीनगर के समीप अदालाज इलाके में आज रात दो समुदायों के बीच संघर्ष में पंद्रह पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं. गांधीनगर के जिला पुलिस अधीक्षक शरद सिंघल ने कहा, ह्यह्यगांधीनगर के समीप अदालाज में अक्षर परिसर के समीप संघर्ष शुरू हो गया. पुलिस […]
अहमदाबाद : गांधीनगर के समीप अदालाज इलाके में आज रात दो समुदायों के बीच संघर्ष में पंद्रह पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं.
गांधीनगर के जिला पुलिस अधीक्षक शरद सिंघल ने कहा, ह्यह्यगांधीनगर के समीप अदालाज में अक्षर परिसर के समीप संघर्ष शुरू हो गया. पुलिस को उन्मादी भीड़ को तितर बितर करने के लिए करीब 15 आंसू गैस के गोले दागने पड़े और झड़प रोकने के लिए करीब 20 गोलियां चलानी पड़ी. ह्णह्ण उन्होंने बताया कि भीड़ के पथराव में करीब 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें एक निरीक्षक हैं. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










