28.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

चुनाव के दिन नौ जिलों में भाजपा की सभाएं

– भाजपा के जन कल्याण पर्व के तहत होंगी सभाएं – मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद, विधायक अलग-अलग सभा में होंगे शामिल रांची : राज्य के 10 जिलों के 13 नगर निकायों में 26 मई को चुनाव होने वाले हैं. चुनाव में अब सिर्फ तीन दिन शेष है. प्रत्याशी प्रचार-प्रसार को लेकर जनसंपर्क अभियान में […]

– भाजपा के जन कल्याण पर्व के तहत होंगी सभाएं
– मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, सांसद, विधायक अलग-अलग सभा में होंगे शामिल
रांची : राज्य के 10 जिलों के 13 नगर निकायों में 26 मई को चुनाव होने वाले हैं. चुनाव में अब सिर्फ तीन दिन शेष है. प्रत्याशी प्रचार-प्रसार को लेकर जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं. रविवार से प्रचार थम जायेगा. इधर भाजपा ने जन कल्याण पर्व को लेकर कार्यक्रम की तिथि तय कर दी है. नगर निकाय चुनाव के दिन ही भाजपा की नौ जिलों में सभाएं होने वाली है.
इसमें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम के तहत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी जायेगी. हालांकि संबंधित वार्ड क्षेत्र में कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है. निकाय चुनाव में अप्रत्यक्ष रूप से कई उम्मीदवारों को पार्टी का समर्थन भी मिल रहा है, पर पार्टी की ओर से समर्थित उम्मीदवार की अधिकृत घोषणा नहीं की गयी है.
कहां-कहां होगी सभा, कौन रहेंगे मौजूद
रांची : ग्रामीण केंद्रीय मंत्री अनंत ओझा, मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा, सांसद रामटहल चौधरी, विधायक राम कुमार पाहन, नवीन जायसवाल, डॉ जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजूर
खूंटी : मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, रणधीर सिंह, सांसद कड़िया मुंडा
सरायकेला-खरसांवा : मंत्री नीरा यादव, सांसद लक्ष्मण गिलुवा, विधायक साधुचरण महतो
पलामू : केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद बीडी राम, विधायक राधाकृष्ण किशोर, आलोक चौरसिया
गढ़वा : केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद बीडी राम, विधायक सत्येंद्र तिवारी
हजारीबाग : राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक जानकी यादव
जामताड़ा : मंत्री लुईस मरांडी, सांसद पीएन सिंह
दुमका : मंत्री राज पालिवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद
गोड्डा : सांसद निशिकांत दुबे, विधायक अशोक भगत, रघुनंदन मंडल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें