क्या काश पटेल को हटाने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप? गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में रहे FBI डायरेक्टर, व्हाइट हाउस ने कही ये बात

White House on Kash Patel removal from FBI director: फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी FBI के निदेशक काश पटेल अपने पद के कार्यों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. इस बात पर एक रिपोर्ट ने दावा किया कि ट्रंप उनसे नाराज हैं और जल्द ही उन्हें पद से हटाने वाले हैं. इस पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे फेक न्यूज बताया.

White House on Kash Patel removal from FBI director: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रशासन के एक अहम पद पर भारतीय अमेरिकी काश पटेल को नामित किया है. वे फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी FBI के निदेशक हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वे अपने पेशेवर काम से ज्यादा अन्य बातों के लिए चर्चा में रहे, ज्यादातर समय अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर. बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि उन्हें हटाने की रिपोर्ट आई. कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप आने वाले महीनों में काश पटेल को हटाने पर विचार कर रहे हैं. बताया गया कि वे पटेल की नकारात्मक सुर्खियों को लेकर बेचैनी महसूस कर रहे हैं. इस पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी है. 

MS Now ने रिपोर्ट किया था कि काश पटेल इस बात को लेकर जांच के दायरे में हैं कि वह ब्यूरो के संसाधनों का किस तरह उपयोग कर रहे हैं. उनकी गर्लफ्रेंड को दी गई सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी जेट के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. ट्रंप खेमे के भीतर भी पटेल पर आलोचना हो रही है, विशेषकर उनकी ट्रंप के अन्य सहयोगियों से झड़पों को लेकर. रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप और व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने अपने करीबी सहयोगियों को बताया है कि राष्ट्रपति यह विचार कर रहे हैं कि पटेल को हटाया जाए या नहीं.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ट्रंप, FBI के शीर्ष अधिकारी एंड्र्यू बेली को नए निदेशक के रूप में नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पटेल कमजोर स्थिति में हैं और उनका पद से हटना पहले से कहीं अधिक संभव दिख रहा है. लेकिन मंगलवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने इस रिपोर्ट को गलत बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप FBI डायरेक्टर काश पटेल को हटाने पर विचार कर रहे हैं.

लेविट ने साझा की तस्वीर और कहा फेक न्यूज पर यकीन मत करो

लेविट ने रिपोर्ट का जवाब देने के लिए ओवल ऑफिस में ली गई एक तस्वीर साझा की, जिसमें ट्रंप पटेल के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि रिपोर्ट प्रकाशित होने के समय वह उसी कमरे में मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि यह खबर मनगढ़ंत है और ट्रंप इस हेडलाइन पर हंसे भी थे राष्ट्रपति और उनकी टीम पटेल के काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं. लेविट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है. आओ काश, एक तस्वीर खिंचवाते हैं ताकि सबको दिखे कि तुम बेहतरीन काम कर रहे हो. लेविट ने अपनी पोस्ट का अंत ‘फेक न्यूज पर यकीन मत करो’ शब्दों से किया. व्हाइट हाउस ने कैरोलीना की इस पोस्ट को रीपोस्ट किया. 

काश पटेल पर क्या आरोप लगे थे?

MS NOW आउटलेट ने तीन अनाम सूत्रों का हवाला देते हुए कहा था कि अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी, पटेल और डैन बोंगिनो दोनों से नाराजगी महसूस कर रही हैं. मुख्य वजह यह बताई गई है कि पटेल अक्सर गलत समय पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और मामलों में प्रगति होने पर समय से पहले ही डींग मार देते हैं. अधिकारियों का मानना है कि ऐसी पोस्ट चल रही जांचों को खतरे में डाल सकती हैं.

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया था कि बॉन्डी और डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच पटेल द्वारा करदाताओं के पैसों के संदिग्ध इस्तेमाल पर लगातार आ रही खबरों से भी परेशान हैं. पटेल के ऊपर आरोप है कि सरकारी जेट का इस्तेमाल डेट नाइट के लिए किया था, ताकि वह पेनसिल्वेनिया में स्टेट कॉलेज में अपनी गर्लफ्रेंड का प्रदर्शन देखने जा सकें. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड की सुरक्षा के लिए एलीट SWAT टीम के एजेंटों को तैनात किया था.

हालांकि अब व्हाइट हाउस और उसकी प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप FBI डायरेक्टर काश पटेल को बर्खास्त करने पर विचार कर रहे हैं. पिछले हफ्ते ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ के ब्रायन किल्���ेड से कहा था कि उन्हें काश पर भरोसा है, बहुत अधिक भरोसा और DOJ पर भी.

ये भी पढ़ें:-

नेतन्याहू के लिए अब आ रही एक और मुश्किल, ट्रंप के पीस प्लान पर गरमाएगी इजरायली संसद 

अयोध्या मेरे लिए बहुत खास… कोरियाई सांसद ने कहा- वह भारतीय राजकुमारी की वंशज, वंदे मातरम गाकर बताया पूरा किस्सा

भारत से 5800 लोगों को ले जाएगा इजरायल, कौन हैं ‘बेनी मेनाशे’, जिसके लिए खर्च करेगा 240 करोड़ रुपये यहूदी देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >