Viral Video : हाथी को शख्स ने पिला दी बीयर, देखें चौंका देने वाला ये वीडियो

Viral Video : एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें शख्स एक वाइल्डलाइफ रिजर्व में नजर आ रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि वह बीयर कैन से पी रहा है और फिर बचा हुआ हाथी को पिलाने की कोशिश करता है. देखें आप भी ये वायरल वीडियो.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसे Must Share News नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति हाथी के सूंड में बीयर डाल रहा है. केन्या में एक स्पेनिश पर्यटक ने हाथी को बीयर दी. इस घटना की जांच केन्या वाइल्डलाइफ सर्विस और संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर गुस्से में हैं. खबरों के मुताबिक, यह व्यक्ति एक वाइल्डलाइफ रिजर्व में था. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पहले फेमस स्थानीय बीयर ‘टस्कर’ के कैन से पीता है और फिर बचा हुआ बीयर हाथी को पिलाने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : शेरों के बीच फंस गया मगरमच्छ, इसके बाद जो हुआ उसे देख हैरान हो जाएंगे आप

पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था वीडियो

यह वीडियो सबसे पहले @skydive_kenya अकाउंट पर शेयर किया गया था, लेकिन केन्याई यूजर्स की आलोचना के बाद इसे बाद में हटा दिया गया. हटाए गए इंस्टाग्राम पोस्ट में कैप्शन था: “Just a Tusker with a tusked friend.” एक दूसरे वीडियो क्लिप में, वह पर्यटक गैंडे को गाजर खिलाते दिखाई देता है. फिलहाल इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >