Video: महिला पत्रकार को आंख मारी, पाकिस्तानी सेना के DG ISPR की हरकत पर मचा बवाल

Pakistan Army DG ISPR blinks eye to female journalist: पाकिस्तानी सेना के डीजी ISPR लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी एक महिला पत्रकार को आंख मारने को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने इमरान खान से संबंधित सवाल को लेकर महिला पत्रकार को आंख मारी. शरीफ चौधरी की इस हरकत पर इस पर सोशल मीडिया ने उन्हें खूब लताड़ लगाई.

Pakistan Army DG ISPR blinks eye to female journalist: पाकिस्तानी सेना नित नए रिकॉर्ड्स बनाती है. इस बार महिला पत्रकार को आंख मारने के मामले में बखेड़ा खड़ा हो गया है. इमरान खान से संबंधित सवाल का जवाब देते समय, पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी की हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पत्रकार अब्सा कोमल ने जेल में बंद इमरान को लेकर सवाल पूछा, तो शरीफ चौधरी ने उन्हें जेहनी मरीज कहा और तुरंत आंख मारी. उनकी इस हरकत को गैर पेशेवर कह कर लताड़ा जा रहा है.

पत्रकार अब्सा कोमल ने प्रेस ब्रीफिंग के इमरान खान पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि जैसे कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, राष्ट्र-विरोधी और दिल्ली के इशारे पर काम करने वाला बताया जा रहा है. उन्होंने आगे पूछा, “यह पहले की तुलना में कैसे अलग है, या क्या हमें भविष्य में किसी नए घटनाक्रम की उम्मीद करनी चाहिए?” चौधरी ने जवाब में कहा, “और एक चौथा बिंदु भी जोड़ लें, वह एक जेहनी मरीज (मानसिक रूप से बीमार) भी है.” इसके बाद उन्हो��ने मुस्कुराते हुए पत्रकार की ओर आंख मारी.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई लताड़

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस कृत्य को सेना के मीडिया विंग के लिए नया निम्न स्तर बताया. एक यूजर ने लिखा- Ahmed (Not) Sharif Chaudhary. (अहमद (नॉट) शरीफ चौधरी). एक अन्य ने टिप्पणी की- एक महिला पत्रकार को जवाब देते हुए DG ISPR की आंख मारना? यह प्रोफेशनलिज्म का अंत है. प्रेस कॉन्फ्रेंस थी या सस्ती फ्लर्टिंग? वहीं एक यूजर ने लिखा- पाकिस्तान की सेना के डीजी ISPR ने एक महिला पत्रकार की ओर आंख मारी, जब उसने पूछा कि आखिर क्यों उन्हें (खान को) दिल्ली से फंडेड बताया जा रहा है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे जरा भी हैरानी नहीं हुई. एक यूजर ने एक्स पर लिखा- कैमरे के सामने खुलेआम यह हो रहा है. पाकिस्तान में लोकतंत्र खत्म हो चुका है. पीएम एक कठपुतली है. एक अन्य ने लिखा- एक मीम बन चुका देश. एक यूजर ने कहा कि शरीफ के ऊपर केस होना चाहिए.

इमरान के ऊपर हमलावर हो रही सेना

शुक्रवार को चौधरी ने खान को नार्सिसिस्ट (आत्ममुग्ध) बताया, जिनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं इतनी चरम पर पहुँच गई हैं. वे मानते हैं के अगर वे सत्ता में नहीं हैं, तो कुछ भी अस्तित्व में नहीं रहना चाहिए. हालाँकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया. चौधरी ने कहा कि जेल में खान से मिलने आने वाले कुछ लोग फौज के खिलाफ जहर फैलाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं. चौधरी ने खान पर सेना के प्रति दुश्मनी भड़काने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- हम किसी को भी पाकिस्तान की सेना और उसके लोगों के बीच दरार पैदा नहीं करने देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक अधिकारों की भी सीमाएँ होती हैं, खासकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में.

सेना और इमरान खान के बीच बढ़ी तल्खी

इमरान खान 2024 में सत्ता से हटने के बाद से पाकिस्तानी सेना के प्रति हमलावर रहे हैं. उन्होंने हाल के दिनों में पाकिस्तानी आर्मी के चीफ आसिम मुनीर को मानसिक रूप से अस्थिर और देश के लिए खतरनाक बताया था. उन्होंने कहा था कि मुनीर की वजह से आतंकवाद बढ़ रहा है. वहीं इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. उनकी इन बयानबाजियों के बाद से खान के ऊपर पाक फौज का शिकंजा कसता जा रहा है. उनके सगे संबंधियों से उनकी मुलाकात नहीं होने दी जा रही है. पिछले महीने उनकी बहनों से होने वाली मुलाकात को रोक दिया गया, जिसके बाद काफी बवाल हुआ, आखिरकार सिर्फ एक बहन को मिलने दिया गया.

ये भी पढ़ें:-

Pakistan Unique Theft: पाकिस्तान में जज के कमरे से अनोखी चोरी, खबर पढ़कर पकड़ लेंगे पेट

पाकिस्तान में हिंदू मां बेटी किडनैप, खतरे में अल्पसंख्यक, जबरन धर्म परिवर्तन की आशंका

इमरान खान को निपटाना शुरू, CDF मुनीर का मास्टरस्ट्रोक- केस देशद्रोह, चीन, अमेरिका और सऊदी से कसा फंदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >