अमेरिका में भीषण विमान हादसा, पार्किंग में ट्रक पर गिरा हेलीकॉप्टर बना आग का गोला, चारों ओर फैला काला धुआं, Video

USA Texas Plane Crash: अमेरिका के टेक्सास में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे नॉर्थ सैगिनॉ बुल��वार्ड के 12000 ब्लॉक में, बिजनेस 287 के पास अवोंडेल इलाके में हेलीकॉप्टर गिरा. दुर्घटना स्थल पर कई 18-व्हीलर ट्रक और ट्रेलर जल गए, हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है.

USA Texas Plane Crash: अमेरिका में बीते कुछ दिनों से हवाई जहाजों के गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं. रविवार को टेक्सास के हिक्स एयरफील्ड के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टेरंट कंट्री हिक्स एयरफील्ड के पास हुई इस घटना में एक विमान क्रैश हो गया. यह जमीन पर ट्रकों के ऊपर गिरा, जिसकी वजह से आग लग गई. फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट के अनुसार यह घटनाा अमेरिकी समयानुसार रविवार को डेढ़ बजे हुई. इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत होने की सूचना है. विमान क्रैश होने के बाद  कई ट्रकों से टकरा गया, जिससे बड़े पैमाने पर आग लग गई. इसे नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन दलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस भयावह हादसे के कारणों की जांच के लिए एफएए (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एनटीएसबी (नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड) द्वारा जांच शुरू की जा सकती है.

फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक दोपहर करीब 1:30 बजे नॉर्थ सैगिनॉ बुलेवार्ड के 12000 ब्लॉक में, बिजनेस 287 के पास अवोंडेल इलाके में हेलीकॉप्टर गिरा. दुर्घटना स्थल पर कई 18-व्हीलर ट्रक और ट्रेलर जल गए, हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है. कई एजेंसियों के आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए. अधिकारियों ने अभी तक विमान में सवार लोगों की सटीक संख्या या संभावित घायलों की जानकारी साझा नहीं की है. फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि एफएए और एनटीएसबी को इस घटना की सूचना दे दी गई है और वे दुर्घटना के कारणों की जांच करेंगे.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के फुटेज में देखा जा सकता है, जिसमें हेलीकॉप्टर आसमान से तेजी से नीचे आकर गिरता है. ट्रकों से टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ काला धुआं और आग की लपटें फैल गईं. 

हेलीकॉप्टर जहां गिरा वह स्थान फोर्ट वर्थ एलायंस एयरपोर्ट और फोर्ट वर्थ मिचम एयरपोर्ट के बीच स्थित है. यह डलास–फोर्ट वर्थ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पश्चिम में पड़ता है. यह क्षेत्र हिक्स एयरफील्ड (T67) के पास है, जो उत्तरी फोर्ट वर्थ में स्थित एक निजी, सदस्य-स्वामित्व वाली हवाई पट्टी है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जांच दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं ताकि और जानकारी जुटाई जा सके. अधिकारियों ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि विमान ने कहाँ से उड़ान भरी थी और दुर्घटना का कारण क्या था.

ये भी पढ़ें:-

गाजा में युद्ध समाप्त! हमास ने जारी की 20 इजरायली बंधकों की सूची, आज करेगा रिहा, मिस्र में जुटे ग्लोबल लीडर्स

रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को धमकाया, कहा- नहीं माने तो भेज दूंगा टॉमहॉक मिसाइल

गाजा में फिर छिड़ी जंग, एक ही दिन में 27 लोगों की मौत, इजरायल नहीं हमास के खिलाफ इस कबीले ने खोला मोर्चा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >