फ्रांसीसी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी के स्वागत में सजी मुंबई, मोदी संग रचेंगे AI का नया इतिहास

AI Innovation Summit 2026: फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी का मुंबई में भव्य स्वागत के लिए तैयार. पीएम मोदी के साथ मिलकर 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' का करेंगे आगाज. डिफेंस और स्पेस के बाद अब AI के क्षेत्र में मचेगी धूम. दिल्ली में होने वाले ग्लोबल AI समिट में दिखेगा 30 देशों का दम.

AI Innovation Summit 2026: मुंबई की सड़कें इस वक्त किसी सजे हुए कैनवस जैसी दिख रही हैं. वजह है फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी वाइफ (फर्स्ट लेडी) ब्रिजिट मैक्रों का भारत दौरा. वे 16 से 19 फरवरी तक मुंबई और दिल्ली में रहेंगे.

मैक्रों का चौथा भारत दौरा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर राष्ट्रपति मैक्रों आज मुंबई पहुंच रहे हैं. यह उनकी चौथी भारत यात्रा है. फ्रांस एम्बेसी के मुताबिक, यह दौरा भारत और फ्रांस की दोस्ती में एक नया चैप्टर जोड़ने वाला है. दोनों देशों के बीच डिफेंस, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी और एजुकेशन जैसे मुद्दों पर पहले से ही गहरी पार्टनरशिप है.

2026 बनेगा ‘इनोवेशन का साल’

याद दिला दें कि 2024 के गणतंत्र दिवस पर जब मैक्रों चीफ गेस्ट थे, तब मोदी और मैक्रों ने मिलकर 2026 को ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ घोषित किया था. अब मुंबई में दोनों लीडर्स मिलकर इसकी ऑफिशियल शुरुआत करेंगे.

मुंबई में खास मुलाकात और ‘होराइजन 2047’

17 फरवरी को मुंबई में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच बड़ी मीटिंग होगी. इसमें ‘होराइजन 2047’ रोडमैप के तहत आगे के प्लान्स पर चर्चा होगी. भारत ने 26 जनवरी 1998 को फ्रांस के साथ ही अपनी पहली स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की थी. इसके अलावा, दोनों नेता इंडो-पैसिफिक रीजन और ग्लोबल मुद्दों पर भी अपनी राय शेयर करेंगे.

AI के लिए दिल्ली में सजेगा बड़ा मंच

मुंबई के बाद दोनों नेता दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ जाएंगे. वहां 16 से 20 फरवरी तक ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ होने वाला है.

  • यह ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) में होने वाला अपनी तरह का पहला बड़ा AI समिट है.
  • इससे पहले फरवरी 2025 में पेरिस में हुए AI एक्शन समिट में भी मोदी और मैक्रों साथ आए थे.
  • इस समिट का फोकस तीन ‘सूत्रों’ पर है: पीपल (लोग), प्लैनेट (ग्रह) और प्रोग्रेस (तरक्की).

70,000 स्क्वायर मीटर में फैला AI एक्सपो

समिट के साथ-साथ एक बहुत बड़ा ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो’ भी होगा. इसमें:

  • 30 देशों के 300 से ज्यादा एग्जीबिटर्स हिस्सा लेंगे.
  • 10 अलग-अलग पवेलियन में दिखाया जाएगा कि कैसे AI लैब से निकलकर आम लोगों के काम आ रहा है.
  • यह पूरा इवेंट ‘इंडिया AI मिशन’ और ‘डिजिटल इंडिया’ को ध्यान में रखकर प्लान किया गया है, ताकि टेक्नोलॉजी का फायदा सीधे लोगों को मिले.

ये भी पढ़ें: किम जोंग उन की बेटी बनेगी नॉर्थ कोरिया की अगली बॉस? बुआ-भतीजी में छिड़ेगी जंग!

ये भी पढ़ें: पुतिन के लिए जान देने वाले सैनिकों के परिवारों को किम का तोहफा, दिए आलीशान घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >