US Seized Tanker: समुद्र में ट्रंप की दादागिरी! अमेरिकी नौसेना ने जब्त किया एक और टैंकर

US Seized Tanker: अमेरिकी सैनिकों ने कैरेबियन सागर में एक और तेल टैंकर को जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि इस टैंकर का नाम ओलीना है, जिसे अमेरिकी नौसेना के सैनिकों ने जब्त किया है. बीते दिनों अमेरिका ने मारिनेरा (बेला-1) और M/T सोफिया को पकड़ लिया था.

US Seized Tanker: समुद्र में अमेरिका की दादागिरी जारी है. अमेरिकी सेना ने शुक्रवार (9 जनवरी ) को एक और तेल टैंकर पर कब्जा जमा लिया है. कैरेबियन सागर में ओलिना नाम के एक तेल टैंकर को अमेरिकी सेना ने जब्त कर लिया है. साफ है कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला से आने-जाने वाले प्रतिबंधित टैंकरों को निशाना बनाना जारी रखे हुए है. अमेरिकी दक्षिणी कमान ने बताया कि अमेरिकी मरीन और नौसेना की ओर से यह कार्रवाई की गई. कमान ने जहाज को जब्त करने की घोषणा करते हुए कहा- अपराधियों के बचने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है.

अमेरिका ने जब्त किया पांचवा तेल टैंकर

अमेरिकी दक्षिणी कमान सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर जब्ती की पुष्टि की है. वीडियो में दिख रहा है कि अमेरिकी हेलीकॉप्टर को पोत पर उतरते हुए और अमेरिकी कर्मियों की ओर से पोत की तलाशी ली जा रही है. अमेरिकी सेना की ओर से जब्त जहाज ओलिना, पांचवां टैंकर है और यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से द्वारा वेनेजुएला के तेल उत्पादों के वैश्विक वितरण को नियंत्रित करने के व्यापक प्रयास के तहत की गई है.

अमेरिकी सेना ने जब्त किए थे दो तेल टैंकर

इससे पहले अमेरिका ने उत्तरी अटलांटिक और कैरेबियन में एक के बाद एक की गई दो कार्रवाइयों में वेनेजुएला से जुड़े दो प्रतिबंधित तेल टैंकरों को जब्त कर लिया था. जहाज में रूसी झंडा लगा था. अमेरिका ने व्यापारिक पोत बेला-1 किया था. इसके अलावा एम/टी सोफिया नाम के एक और तेल टैंकर को भी अमेरिकी सेना ने जब्त कर लिया था. अमेरिका पिछले महीने से इस टैंकर का पीछा कर रहा था, क्योंकि इसने वेनेजुएला के आसपास प्रतिबंधित तेल जहाजों पर अमेरिकी नाकेबंदी से बचने की कोशिश की थी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >