Trade War : ट्रेड वॉर का यूज करके चुनाव जीतना चाहते हैं जस्टिन ट्रूडो, डोनाल्ड ट्रंप ने साधा निशाना

Trade War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच जुबानी जंग जारी है. ट्रेड वॉर को लेकर जाने क्या कहा दोनों नेताओं ने.

Trade War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर हमला जारी है. उन्होंने ट्रूडो पर आरोप लगाया कि अमेरिका द्वारा हाल ही में कनाडा पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ के लिए वे काफी हद तक जिम्मेदार हैं. ट्रंप ने आरोप लगाया कि ट्रूडो टैरिफ मुद्दे का इस्तेमाल चुनावी रणनीति के तौर पर फिर से चुनाव जीतने के लिए कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथसोशल पर यह बात लिखी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथसोशल पर लिखा, “मानें या न मानें, कनाडा के लिए जस्टिन ट्रू ने बहुत ही खराब काम किया. मुझे लगता है कि वो टैरिफ वॉर का यूज करने में लगे हुए हैं, ताकि वे फिर से प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ सकें. यह देखना बहुत मजेदार है!”

इम्पोर्ट पर 25 प्रतिशत टैरिफ अमेरिका ने लगाया

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कनाडा से इम्पोर्ट वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. इसमें जस्टिन ट्रूडो पर अमेरिका में सिंथेटिक ड्रग फेंटेनाइल के फ्लो को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया गया है. यह टैरिफ मंगलवार को लागू हुआ. इससे सालाना 2.2 ट्रिलियन डॉलर का व्यापार प्रभावित हो सकता है.

अमेरिकी इम्पोर्ट पर 25 प्रतिशत रिस्पॉन्ड टैरिफ कनाडा ने लगाया

ट्रूडो ने 20.82 बिलियन डॉलर के अमेरिकी इम्पोर्ट पर 25 प्रतिशत रिस्पॉन्ड टैरिफ लगाया. आगे के उपायों की चेतावनी दी. कनाडा ने अमेरिका के साथ परामर्श के लिए विश्व व्यापार संगठन (WTO) से भी संपर्क किया है. ट्रूडो ने कहा कि उनका देश निकट भविष्य में अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर  में रहेगा, जो कि उसका सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. ट्रूडो ने कहा कि कनाडा टैरिफ के बारे में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत जारी रखेगा. उन्होंने दोहराया कि उनका टारगेट स्थिति सामान्य करना है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के एक दिन बाद ट्रूडो ने कहा, “मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि हम निकट भविष्य में भी अमेरिका द्वारा शुरू किए गए ट्रेड वॉर में उलझे रहेंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >