SCO Summit 2024 : एससीओ समिट से पहले पाकिस्तान में आतंकवादी हमला, 4 पुलिसकर्मियों की मौत

SCO Summit 2024 : एससीओ समिट से पहले पाकिस्तान में आतंकवादी हमला किया गया है. उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में आतंकवादियों के साथ झड़प में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई.

SCO Summit 2024 : पाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) यानी एससीओ समिट आज से शुरू होने जा रहा है. विदेश मंत्री एस जयशंकर इसमें शामिल होंगे. इससे पहले वहां से हिंसा की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, अशांत उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार को जिला पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले आतंकवादियों के साथ भीषण झड़प में 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी. इस घटना में 5 आतंकवादी भी मारे गए. इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी.

SCO Summit Pakistan: टीटीपी ने हमले की जिम्मेदार��� ली

तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के आतंकवादियों ने खैबर-पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में पुलिस लाइन पर हमला किया जिसके बाद भीषण झड़प हुई. अधिकारी ने बताया कि झड़प में 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी, वहीं 5 आतंकवादी भी मारे गए. हमलावरों ने पुलिस मुख्यालय परिसर में घुसने का प्रयास किया था. टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि इसमें कई हमलावर शामिल थे.

SCO Summit : 5 आतंकवादी ढेर किए गए

जिला पुलिस मुख्यालय पर हमला करने वाले सभी 5 आतंकवादियों के सफाए के बाद टीटीपी से संबद्ध हमलावरों के खिलाफ अभियान समाप्त हो गया.

Read Also : Lockdown in Pakistan : 16 अक्टूबर तक लॉकडाउन, शादी पर रोक, स्कूल-कॉलेज बंद, 10,000 से अधिक जवान तैनात

SCO Summit News : पाकिस्तान में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए गए

पाकिस्तान 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले एससीओ की बैठक की मेजबानी के लिए तैयार है और इसी के मद्देनजर सोमवार को इस्लामाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. इस विशाल अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई विदेशी गणमान्य अतिथि पाकिस्तान पहुंच चुके हैं. समूचे देश में बढ़ते आतंकवादी हमलों और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा प्रदर्शन जारी रखने के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका की पृष्ठभूमि में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >