अल्लाह हू अकबर बोलकर चाकू से तीन लोगों पर किया हमला, स्पेनिश पुलिस ने मारी गोली

Spanish Police Shots Teen: स्पेन की राजधानी मैड्रिड में पुलिस ने एक किशोर को गोली मार दी. पुलिस का कहना है कि उसने तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया था. इसके बाद पुलिस पर भी हमला किया. हालांकि पुलिस ने पहले उसे इलेक्ट्रिक शॉक देकर रोकना चाहा, लेकिन असर न होने पर गोली मारी गई.

Spanish Police Shots Teen: स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक किशोर आयु के लड़के ने ‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्लाकर तीन लोगों को चाकू मार दिया. इसके बाद उसने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की. पहले तो पुलिस ने उसे इलेक्ट्रिक शॉक देकर टेजर करने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी वह काबू नहीं आया तो उसे गोली मारी. संदिग्ध मोरक्को मूल का एक स्पेनिश नागरिक है. वह पुलिस द्वारा काबू करने की कोशिश के दौरान कुरान की आयतें भी पढ़ रहा था. उसे ग्रेगोरियो मारानॉन अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह तक वह पुलिस सुरक्षा में था.

घटना की शुरुआत शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब पुलिस को पुएंते दे वालेकास इलाके की मार्टिन अल्वारेज स्ट्रीट से सूचना मिली कि अरबी मूल का दिखने वाला एक युवक तीन लोगों पर चाकू से हमला कर रहा है. डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार पीड़ितों में एक बुजुर्ग महिला और एक 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल थे, जिसके सीने में लगभग दो इंच गहरा घाव पाया गया. कुछ घंटों बाद संदिग्ध के भाई ने पुलिस को फोन कर बताया कि वह बड़े चाकू के साथ अपने घर में छिपा है और बेहद आक्रामक व्यवहार कर रहा है. स्थिति को “इस्लामिक आतंकवादी घटना” मानते हुए पुलिस ने डेमोंस्ट्रेशन और एंटी-टेरर ऑपरेशन्स में विशेषज्ञ एक एलीट यूनिट को मौके पर भेजा.

टेजर का नहीं हुआ असर

अधिकारियों के लगभग 4:30 बजे फ्लैट में प्रवेश करने पर 18 वर्षीय युवक को दो बार टेजर किया गया, लेकिन वह चाकू लेकर पुलिस पर झपटा. पुलिस का कहना है कि टेजर का असर उस किशोर पर नहीं हुआ, जिसके बाद अधिकारियों को गोली चलानी पड़ी. उसे चार गोलियां मारी गईं. एक गोली उसके फेफड़े को चीरते हुए निकल गई और दूसरी उसके गुर्दे में लगी. आपातकालीन सेवाओं ने उसे ग्रेगोरियो मारान्योन अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार सुबह तक वह सुरक्षा में रखा गया था.

स्पेनिश पुलिस यूनियन ने कार्रवाई को बताया सही

स्पेनिश पुलिस यूनियन JUPOL ने बाद में अधिकारियों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने एक कट्टरपंथी हो चुके युवक को निष्क्रिय करने के लिए उचित कार्रवाई की, जिसने पहले तीन अन्य लोगों पर हमला किया था. जांच रविवार को भी जारी रही. स्पेनिश मीडिया के अनुसार, हालांकि मामले की जांच इस्लामिक आतंकवादी हमले के तौर पर की जा रही थी, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि घटना के समय संदिग्ध नशे के प्रभाव में था. चाकू से घायल सभी तीनों पीड़ितों का इलाज किया गया और किसी की भी हालत को जीवन-घातक नहीं बताया गया है. वहीं हमलावर की हालत के बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें:-

पेशावर में फूटा बम तो अफगानों के पास भागा पाकिस्तान, शांति के लिए देने लगे इस बात की दुहाई

10,000 साल बाद फूटा ज्वालामुखी भारत में बढ़ा सकता है मुश्किल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

शॉल ओढ़कर मौत बनकर आया फिदायीन! कुछ सेकेंड रुका और फिर खुद को उड़ा दिया, CCTV में कैद पेशावर का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >