सीढ़ियों से गिरकर रूस से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन घायल! तेज हुई गंभीर बीमारी से जूझने की अटकलें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को स्थित अपने आधिकारिक आवास में सीढ़ियों से गिर गये हैं. बताया जा रहा है कि गिरने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पुतिन कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं.

बीते 9 महीनों से ज्यादा समय से छिड़े रूस यूक्रेन युद्ध के बीच खबर है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीढ़ियों से गिर गये हैं. सीढ़ियों से गिरकर उनकी तबीयत खराब हो गयी है. समाचार एजेंसी न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपने टेलीग्राम चैनल के जरिये कहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मास्को स्थित अपने आधिकारिक आवास में गिर गये हैं, जिस कारण उनकी तबीयत खराब हो गई है.

पुतिन को आयी है चोट: एसेंजी की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि सीढ़ियों से गिरने के कारण पुतिन को चोटें आयी है. उनकी रीढ़ की निचली हड्डी में ज्यादा चोट आयी है. जिस कारण उन्हें बैठने में काफी परेशानी हो रही है. बताया जा रहा है कि गिरने के बाद पुतिन को उनके व्यक्तिगत अंगरक्षकों ने उठाया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं.

गंभीर बीमारी से जूझने की सामने आ रही है बात: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. कई बार उनकी बीमारी को लेकर कुछ लोगों न दावा किया है कि उनकी तबीयत खराब है. मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि यूक्रेन से जंग के बाद पुतिन की हालत और खराब हुई है. उनका स्वास्थ्य बिगड़ा है. पुतिन लगातार चिकित्सकों के संपर्क में हैं.

जारी है रूस और यूक्रेन का युद्ध: गौरतलब है कि बीते 9 महीनों से ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हो रहा है. रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर हमले कर रही है. वहीं, यूक्रेन की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है. इस बीच बीते दिन क्रेमलिन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि रूस के राष्ट्रपति  व्लादिमीर पुतिन युद्ध को लेकर बातचीत करने को तैयार हैं लेकिन उन्होंने रूसी सेना को यूक्रेन से हटाने से इंकार कर दिया था.

Also Read: नेपाल की ओर से भारतीय मजदूरों पर पत्थरबाजी के बाद अफरा-तफरी, जानिए क्यों हो रहा है उत्तराखंड सीमा पर तनाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >