बंगाल चुनाव 2026 : कांग्रेस करेगी वोट बहिष्कार! राहुल और खरगे से होगी मौसम की बात

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग की अभी घोषणा भी नहीं हुई है, लेकिन वोट बहिष्कार की चर्चा शुरू हो गयी है. वजह है मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले राज्य भर में हुई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर). जी हां. एसआईआर में बड़ी संख्या में लोगों के नाम काटे गये हैं. इसके विरोध में वोट बहिष्कार की धमकी मौसम नूर ने दी है.

पश्चिम बंगाल में अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम ‘विचाराधीन’ श्रेणी में रखे गये हैं. इस पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आपत्ति जतायी है. कांग्रेस नेता मौसम नूर ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संभव नहीं है. जरूरत पड़ने पर कांग्रेस चुनाव का बहिष्कार भी कर सकती है.

राहुल गांधी और खरगे से चुनाव बहिष्कार की मांग करेंगी मौसम

सांसद इशा खान चौधरी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मौसम बेनजीर नूर ने कहा कि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक चुनाव कराने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व से चुनाव बहिष्कार की मांग करेंगी. पूरे मामले की जानकारी राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को देंगी.

मालदा में 8.28 लाख वोटर ‘विचाराधीन’ की लिस्ट में

मौसम ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि मालदा जिले में अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, कुल 29,86,203 मतदाता हैं. इनमें से 8,28,080 लोगों को ‘विचाराधीन’ सूची में रखा गया है, जबकि 2,20,153 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिये गये हैं. उनका दावा है कि मुर्शिदाबाद जिले में भी स्थिति लगभग इसी तरह की है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में अभी निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं- मौसम नूर

इस संबंध में पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है. मौसम बेनजीर नूर ने कहा कि वर्तमान हालात में निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है. कांग्रेस इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करेगी.

इसे भी पढ़ें

अभिषेक बनर्जी का केंद्र को चैलेंज – हिम्मत है तो बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखायें

बंगाल में ‘बॉर्डर पॉलिटिक्स’ से वोट बैंक की घेराबंदी, संदेशखाली में ममता बनर्जी सरकार पर शिवराज का सीधा वार

बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में लागू होगा असम मॉडल, मालदा में बोले नितिन नबीन

एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >