Russia Ukraine War: इस शर्त के साथ बातचीत के लिए तैयार है‍ं पुतिन, क्या खत्म होगा 9 महीनों से जारी युद्ध!

Russia Ukraine War: बीते 9 महीने से ज्यादा समय से जारी रूस यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बातचीत के लिए हामी भरी है. क्रेमलिन की ओर से आये बयान में कहा गया है कि रूस बातचीत के लिए राजी है, लेकिन पुतिन ने बातचीत के लिए एक शर्त रखी है.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के 10 महीने होने जा रहे हैं. लेकिन दोनों देशों के बीच युद्ध बदस्तूर जारी है. रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है, वहीं, यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई में लगा है. लंबी लड़ाई के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक बड़ा बयान आया है. रूस की संसद क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध पर बातचीत के लिए राजी हैं. हालांकि इस बीच क्रेमलिन ने यह भी कहा कि वो यूक्रेन से सेना हटाने को तैयार नहीं हैं.

राष्ट्रपति बाइडेन ने कही ये बात: गौरतलब है कि रूसी संसद का बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने युद्ध को लेकर कहा है कि पुतिन के लिए यूक्रेन में लड़ाई को खत्म करने का एकमात्र उपाय है अपनी सेना को वापस बुलाना. दरअसल, पुतिन के बयान से पहले जो बाइडेन ने कहा था कि अगर रूस युद्ध खत्म करने की दिशा में बढ़ना चाहता है तो वो क्रेमलिन प्रमुख से बात करने को तैयार हैं. इस पर क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि पुतिन बातचीत के लिए तो तैयार हैं लेकिन वो सेना नहीं हटाएंगे.

युद्ध में मारे गए 10 हजार से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक: रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति के शीर्ष सलाहकार मिखाइलो पोडोलियाक ने सैन्य प्रमुखों के हवाले से कहा कि रूसी हमले के खिलाफ जंग में यूक्रेन के 10 से 13 हजार सैनिकों की मौत हो गई है. पोडोलियाक ने ये भी कहा कि रूसी सेना यूक्रेन की सीमा पर बुनियादी ढांचों पर रॉकेटों से हमला कर रही है. रूसी सेना यूक्रेन के सैनिक ठिकानों पर लगातार हवाई हमले भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रूसी सेना बाखमत और अवदिवका समेत एक दर्जन शहरों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है.

शांति और कूटनीति के जरिए हो युद्ध का समाधान- भारत: वहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि युद्ध का अंत शांति और कूटनीति के तहत हो. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्बोज ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत दोनों पक्षों से बात कर रहा है. रुचिरा ने कहा कि भारत शांति और कूटनीति एवं संवाद के जरिये तनाव कम करने की कोशिश में लगा है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: China Covid Protests: सेंसरशिप से बचने के लिए इंटरनेट यूजर्स और प्रशासन के बीच चल रहा चूहे-बिल्ली का खेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >