अच्छी लग रही हैं, लेकिन स्मोकिंग छोड़ दीजिए… एर्दोगन ने जॉर्जिया मेलोनी से की खास अपील, इटालियन पीएम ने दिया ये जवाब

Recep Tayyip Erdogan urges Giorgia Meloni to quit smoking video: मिस्र में आयोजित शांति सम्मेलन के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने मजाकिया अंदाज में जॉर्जिया मेलोनी से कहा कि उन्हें सिगरेट पीना छोड़ देना चाहिए. हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस सुझाव पर संदेह जताते हुए हँसकर कहा कि यह असंभव है.

Recep Tayyip Erdogan urges Giorgia Meloni to quit smoking video: गाजा में शांति लाने के प्रयास में दुनिया के कुछ ताकतवर देशों के शीर्ष नेता मिस्र के शर्म अल शेख में जुटे. इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति के 20 सूत्रीय गाजा शांति प्लान पर इजरायल और हमास के बीच बनी सहमति के तहत दोनों ओर से बंधकों की रिहाई हो गई. इसी दौरान तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अपने धूम्रपान विरोधी अभियान के लिए एक नया लक्ष्य ढूंढ लिया और निशाना बनीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी. मिस्र में आयोजित शांति सम्मेलन के दौरान तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने मजाकिया अंदाज में जॉर्जिया मेलोनी से कहा कि उन्हें सिगरेट पीना छोड़ देना चाहिए. हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस सुझाव पर संदेह जताते हुए हँसकर कहा कि यह असंभव है. 

मिस्र में आयोजित गाजा शांति सम्मेलन इजरायल और हमास के बीच युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से बुलाया गया था. इसी दौरान जब नेताओं के बीच मुलाकात हुई, तो एर्दोआन ने मेलोनी से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें सिगरेट स्मोकिंग छोड़ देना चाहिए. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें एर्दोआन को मेलोनी से कहते सुना गया, “मैंने आपको विमान से उतरते हुए देखा. आप बहुत अच्छी लग रही थीं. लेकिन मुझे आपको सिगरेट छोड़वाना ही पड़ेगा.”

उनके पास खड़े फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने तुरंत मजाकिया अंदाज में एर्दोआन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और हँसते हुए कहा, “यह असंभव है!” इस मेलोनी ने भी मज़ाक में जवाब दिया कि सिगरेट छोड़ने से वह शायद कम मिलनसार हो जाएँगी. उन्होंने कहा, “मुझे पता है, मुझे पता है. मैं किसी को मारना नहीं चाहती.” नेताओं की आपसी बातचीत का वीडियो देखें-

स्मोकिंग ने मेलोनी को वर्ल्ड लीडर्स से जुड़ने में की मदद

उनके इंटरव्यू पर आधारित एक किताब में इटालियन पीएम ने यह स्वीकार किया था कि धूम्रपान करने की आदत ने उन्हें वैश्विक नेताओं से जुड़ने में मदद की है, जिनमें ट्यूनिशिया के राष्ट्रपति काइस सईद भी शामिल हैं. एर्दोगन ने तुर्की को धूम्रपान-मुक्त भविष्य देने का संकल्प लिया है. इसके तहत अंकारा सरकार ने स्मोक-फ्री तुर्किये अभियान शुरू किया है. उन्होंने अपने अभियान में युवाओं को तंबाकू सेवन से बचाने पर जोर दिया गया है. एर्दोगन अपनी धूम्रपान-विरोधी नीति को शांति सम्मेलन के मंच तक लेकर गए हैं. 

ये भी पढ़ें:-

बंधकों की रिहाई के साथ युद्धविराम समझौता लागू, लेकिन क्या गाजा में आ पाएगी स्थायी शांति? असमंजस अब भी बरकरार

बिना अपराध अमेरिका में 43 साल जेल में बिताया, रिहा होने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति के लिए खड़ी हुई नई मुश्किल, जानें क्या है मामला

मचाडो के नोबेल प्राइज पर मादुरो को आया गुस्सा, वेनेजुएला ने नॉर्वे-ऑस्ट्रेलिया में बंद किया दूतावास, इन दो देशों में खोले नए राजनयिक मिशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >